सोमवार, 23 नवंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए भोपाल समेत अन्य शहरों का मौसम

23 नव, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Weather Update: मध्य प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानिए भोपाल समेत अन्य शहरों का मौसम
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। पूर्वी हिस्से में सक्रिय निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ के असर से सोमवार को 13 जिलों में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है। रविवार को प्रदेश के करीब आधे हिस्से में बादल छाए रहे और कुछ स्थानों पर बारिश हुई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में विशेष सतर्कता बरतने का अलर्ट जारी किया है।


इन 13 जिलों में बारिश की संभावना

मौसम केंद्र भोपाल (IMD) के पूर्वानुमान के अनुसार सोमवार को सतना, रीवा, मैहर, कटनी, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में बारिश हो सकती है। इसके अलावा शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला और बालाघाट में भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। इन क्षेत्रों में आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।


जबलपुर-सागर संभाग में छाए रहेंगे बादल

जबलपुर और सागर संभाग के बाकी जिलों में भी बादलों का डेरा बना रह सकता है। प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में एक चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है, जिसका प्रभाव कुछ जिलों के मौसम पर पड़ने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश में निम्न दाब क्षेत्र और ट्रफ की सक्रियता को मौसम में आए बदलाव की प्रमुख वजह माना जा रहा है।


रात से ज्यादा दिन में महसूस हो रही ठंड

प्रदेश में तापमान का असर अब अलग तरह से देखने को मिल रहा है। रात के मुकाबले दिन में ठंड का प्रभाव ज्यादा बढ़ा है, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीती रात कई शहरों में पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा।


इन शहरों में इतना रहा न्यूनतम तापमान

बीती रात दर्ज किए गए तापमान के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:

- गिरवर (शाजापुर): 11.5 डिग्री सेल्सियस

- बैतूल: 11.7 डिग्री सेल्सियस

- नौगांव: 13.2 डिग्री सेल्सियस

- मरुखेड़ा (नीमच): 13.4 डिग्री सेल्सियस

- खरगोन: 13.4 डिग्री सेल्सियस

- नरसिंहपुर: 13.4 डिग्री सेल्सियस

- ग्वालियर: 13.5 डिग्री सेल्सियस

- रतलाम: 14.2 डिग्री सेल्सियस

- भोपाल: 14.6 डिग्री सेल्सियस

- धार: 14.8 डिग्री सेल्सियस


मौसम के मौजूदा सिस्टम के चलते प्रदेश में बादलों और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें