
भोपाल। मध्यप्रदेश में सर्दी के बीच अब बारिश और तेज हवाओं का दौर दस्तक देने वाला है। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान अकवान के असर से 20 से 22 नवंबर तक प्रदेश के कई जिलों में मौसम बिगड़ने का अनुमान है। ठंड ने भी इस सीजन का पहला रिकॉर्ड बनाया है। कटनी के करौंदी में न्यूनतम तापमान 8.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि शहडोल और डिंडौरी में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
शहडोल-डिंडौरी में 4 इंच से ज्यादा बारिश की आशंका
मौसम केंद्र (IMD) भोपाल के पूर्वानुमान के मुताबिक, 20 नवंबर से चक्रवाती सिस्टम का प्रभाव मध्यप्रदेश में दिखाई देने लगेगा। पूर्वी और दक्षिणी क्षेत्रों में इसका असर ज्यादा रहने की संभावना है। शहडोल और डिंडौरी के लिए भारी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में इन इलाकों में 4 इंच से अधिक बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान है।
इन संभागों और जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट
जबलपुर, रीवा, शहडोल, सागर और नर्मदापुरम संभाग में आंधी-बारिश की चेतावनी दी गई है। मौसम में बदलाव का दायरा कई जिलों तक फैलेगा। अलर्ट वाले जिले: छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, दमोह, कटनी, मैहर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट। 21 नवंबर को सीधी और अनूपपुर में भारी बारिश की संभावना है। 22 नवंबर को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश का दौर जारी रह सकता है।
करौंदी में 8.9 डिग्री, शहडोल का कल्याणपुर दूसरे नंबर पर
प्रदेश में रात का तापमान लगातार गिर रहा है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, बीती रात 20 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री से कम दर्ज किया गया। कटनी के करौंदी में पारा 8.9 डिग्री रहा, जबकि शहडोल के कल्याणपुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
MP के शहरों में रात का तापमान:
करौंदी (कटनी) 8.9°C
कल्याणपुर (शहडोल) 9°C
उमरिया 10.9°C
रीवा 11°C
दमोह 11.2°C
मलाजखंड 11.8°C
जबलपुर 11.9°C
नौगांव 12°C
छिंदवाड़ा-खजुराहो 12.2°C
सीधी 12.4°C
मंडला 12.5°C
दतिया 12.6°C
ग्वालियर 12.8°C
भोपाल 13°C
सतना 13.2°C
पचमढ़ी 13.4°C
रायसेन 13.5°C
इंदौर-बैतूल 14°C
नरसिंहपुर 14.4°C
कश्मीर-उत्तराखंड में बर्फबारी से MP में बढ़ी ठिठुरन
कश्मीर और उत्तराखंड के कई इलाकों में बर्फबारी हो रही है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही इस बर्फबारी का असर मध्यप्रदेश के तापमान पर भी दिखाई दे रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

