शनिवार, 18 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Weather Update: 19 जुलाई से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर, 44 जिलों में अलर्ट जारी

18 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Weather Update: 19 जुलाई से मध्य प्रदेश में तेज बारिश का नया दौर, 44 जिलों में अलर्ट जारी
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में बारिश की गतिविधियां फिर तेज होने जा रही हैं। मौसम विभाग ने शनिवार को 44 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है, जबकि डिंडौरी और उमरिया में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।


मौसम केंद्र भोपाल के अनुसार 19 जुलाई से सक्रिय होने वाला नया मौसम तंत्र प्रदेश में लगातार कई दिनों तक तेज बारिश की स्थिति बना सकता है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले 4 दिन कई जिलों के लिए महत्वपूर्ण रहेंगे।


19 जुलाई से सक्रिय होगा नया सिस्टम

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) 19 जुलाई से प्रभावी होगा। इसके साथ उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर बना लो प्रेशर एरिया आगे बढ़ रहा है और सक्रिय ट्रफ के जरिए प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। मौसम विशेषज्ञ शैलेंद्र कुमार नायक ने बताया कि जैसे-जैसे यह सिस्टम मजबूत होगा, प्रदेश में बारिश की तीव्रता भी बढ़ती जाएगी।


शुक्रवार को कई जिलों में लौटी तेज बारिश

करीब 9 दिन के अंतराल के बाद शुक्रवार को उमरिया, डिंडौरी और बालाघाट सहित कई जिलों में तेज बारिश दर्ज की गई। राजधानी भोपाल में भी दिनभर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार, लो प्रेशर एरिया और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से प्रदेश में बारिश का मौसम बना रहा।


इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भारी बारिश: डिंडौरी, उमरिया


हल्की से मध्यम बारिश: भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा, इंदौर, झाबुआ, आलीराजपुर, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, मऊगंज, मैहर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी।


इन जिलों में खिल सकती है धूप

मौसम विभाग के अनुसार श्योपुर, गुना, राजगढ़, शाजापुर, उज्जैन, आगर-मालवा, रतलाम, नीमच और मंदसौर में धूप निकलने की संभावना है।


सामान्य से 15% कम है प्रदेश की बारिश

प्रदेश में अब तक 247 मिमी (9.7 इंच) वर्षा दर्ज की गई है, जबकि इस अवधि का सामान्य आंकड़ा 291 मिमी (11.5 इंच) है। यानी अब तक बारिश 15% कम रही है।


आंकड़ों के अनुसार:

  • पूर्वी मध्य प्रदेश: सामान्य से 26% कम बारिश।

  • पश्चिमी मध्य प्रदेश: सामान्य से 5% कम बारिश।


किन जिलों में बारिश की कमी और कहाँ अधिक वर्षा

सामान्य से कम बारिश वाले 35 जिले

अनूपपुर, बालाघाट, छतरपुर, छिंदवाड़ा, दमोह, डिंडौरी, जबलपुर, कटनी, मैहर, मंडला, मऊगंज, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, पन्ना, रीवा, सागर, सतना, सिवनी, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, टीकमगढ़, उमरिया, आलीराजपुर, बड़वानी, बैतूल, दतिया, धार, झाबुआ, मुरैना, नर्मदापुरम, रायसेन, श्योपुर, शिवपुरी और विदिशा।


सामान्य से अधिक बारिश वाले 20 जिले

निवाड़ी, आगर-मालवा, अशोकनगर, भिंड, भोपाल, बुरहानपुर, देवास, गुना, ग्वालियर, हरदा, इंदौर, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, राजगढ़, रतलाम, सीहोर, शाजापुर और उज्जैन।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें