सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सर्दी से मिली राहत, भोपाल में सीजन की सबसे गर्म रात, 26 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

24 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सर्दी से मिली राहत, भोपाल में सीजन की सबसे गर्म रात, 26 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

MP Weather Update: मध्य प्रदेश में सर्दी से मिली राहत, भोपाल में सीजन की सबसे गर्म रात, 26 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे लोगों को आखिरकार थोड़ी राहत मिली है. जनवरी के आखिरी हफ्ते में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. खास बात यह रही कि भोपाल में शुक्रवार की रात प्रदेश की सबसे गर्म रात साबित हुई. हालांकि मौसम विभाग ने साफ कर दिया है कि यह राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है. 26 जनवरी के बाद फिर से ठंड का असर तेज होने वाला है.


भोपाल में इस सीजन की सबसे गर्म रात

राजधानी भोपाल में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से करीब 7 डिग्री ज्यादा है. इसी के चलते भोपाल प्रदेश की सबसे गर्म रात वाला शहर बन गया. वहीं दिन का अधिकतम तापमान 27.5 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में हल्की गर्मी का अहसास हुआ.


26 जनवरी के बाद फिर बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के मुताबिक 26 जनवरी के आसपास तापमान में 2 से 4 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. सुबह के समय हल्का कोहरा और धुंध छाए रहने की संभावना है. पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देगा, जिससे रातें और दिन दोनों ही ठंडे हो सकते हैं.


प्रदेश के प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान

भोपाल: 17.4°C

ग्वालियर: 13.5°C

इंदौर: 16.2°C

पचमढ़ी: 10.2°C

उज्जैन: 15°C

दमोह: 15.5°C

सागर: 15.5°C

रीवा: 8.4°C

खजुराहो: 9.4°C

मंडला: 9.7°C


अगले 24 घंटे का मौसम हाल

पंजाब में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ धीरे-धीरे उत्तर भारत की ओर बढ़ रहा है, जिसका असर मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.


इन जिलों में बारिश की संभावना:

ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी.

इन जिलों में घने कोहरे का यलो अलर्ट:

ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी.

प्रदेश के बाकी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा.

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें