
भोपाल। मध्य प्रदेश Weather Update: बारिश की रफ्तार धीमी पड़ते ही प्रदेश में गर्मी ने फिर जोर पकड़ लिया है। कई शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है, जिससे जुलाई में ही मार्च-अप्रैल जैसा मौसम महसूस होने लगा है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 दिन तक प्रदेश में व्यापक स्तर पर भारी बारिश की संभावना कम रहेगी। यदि यही स्थिति बनी रही तो दिन के तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
IMD ने क्या बताया
मौसम केंद्र भोपाल (IMD) के अनुसार, प्रदेश में पिछले 6 दिनों से कहीं भी भारी या अति भारी बारिश दर्ज नहीं हुई है। दिन के समय कई इलाकों में बादल तो छा रहे हैं, लेकिन पर्याप्त वर्षा नहीं होने से अधिकांश जिलों में बारिश का आंकड़ा सामान्य से पीछे चल रहा है।
अब तक मध्य प्रदेश में 241.8 मिमी (9.5 इंच) बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस अवधि में सामान्य वर्षा 260 मिमी (10.2 इंच) मानी जाती है। यानी प्रदेश में फिलहाल 7% कम बारिश हुई है।
पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों में वर्षा का हाल
प्रदेश के जबलपुर, सागर, शहडोल और रीवा संभाग में सामान्य से 21% कम वर्षा दर्ज की गई है। वहीं भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम और ग्वालियर-चंबल संभाग में औसत से 6% कम बारिश रिकॉर्ड की गई है।
21 जिलों में हल्की बारिश का अनुमान
बुधवार को इन जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना जताई गई है—
इंदौर
उज्जैन
रतलाम
झाबुआ
धार
आलीराजपुर
छिंदवाड़ा
पांढुर्णा
सिवनी
मंडला
बालाघाट
डिंडौरी
अनूपपुर
उमरिया
शहडोल
सतना
मैहर
रीवा
मऊगंज
सीधी
सिंगरौली
इन जिलों में गर्मी का असर रहेगा
मौसम विभाग के अनुसार भोपाल, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, विदिशा, बुरहानपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, नीमच, मंदसौर, रतलाम, आगर-मालवा, शाजापुर, देवास, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सागर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में दिन के समय गर्मी का प्रभाव बना रह सकता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

