सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Weather Update: 25 जनवरी से फिर गिरेगा पारा, मावठी बारिश और कोहरे का अलर्ट, मंदसौर सबसे ठंडा

22 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Weather Update: 25 जनवरी से फिर गिरेगा पारा, मावठी बारिश और कोहरे का अलर्ट, मंदसौर सबसे ठंडा

MP Weather Update: 25 जनवरी से फिर गिरेगा पारा, मावठी बारिश और कोहरे का अलर्ट, मंदसौर सबसे ठंडा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्य प्रदेश में ठंड एक बार फिर लौट आई है। मावठी बारिश और कोहरे के बाद अब प्रदेश में तापमान तेजी से गिरने वाला है। मौसम विभाग का कहना है कि 25 जनवरी से न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक और नीचे जाएगा, जिससे रात और सुबह की ठंड और तीखी होगी।


उत्तरी एमपी में बारिश का येलो अलर्ट

आज प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण

22 और 23 जनवरी को ग्वालियर-चंबल, सागर और रीवा संभाग के कुछ जिलों में मावठी बारिश,

जबकि 24 जनवरी को प्रदेश के कई इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है।


आखिरी हफ्ते में ‘ट्रिपल अटैक’

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार जनवरी के आखिरी हफ्ते में

 ठंड + कोहरा + मावठ का ट्रिपल अटैक देखने को मिलेगा।

 सुबह के समय घना कोहरा और रात में कड़ाके की ठंड लोगों को परेशान कर सकती है।


सबसे ठंडे जिले (न्यूनतम तापमान °C)

मंदसौर: 5.1

राजगढ़: 6.2

छतरपुर (नौगांव): 7

शाजापुर: 7.1

कटनी (करौंदी): 7.6

दतिया: 7.9

खजुराहो: 8

रीवा: 8.2

शिवपुरी: 9

पचमढ़ी: 9.2


बड़े शहरों का हाल

भोपाल: 10.8°C

इंदौर: 12.2°C

उज्जैन: 12°C

जबलपुर: 12.5°C

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें