सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में कोल्ड-डे जैसे हालात, भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर में बारिश का अलर्ट

26 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में कोल्ड-डे जैसे हालात, भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर में बारिश का अलर्ट

MP Weather Update Today: मध्य प्रदेश में कोल्ड-डे जैसे हालात, भोपाल-ग्वालियर-जबलपुर में बारिश का अलर्ट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। कश्मीर और हिमाचल में हो रही बर्फबारी का सीधा असर अब मध्य प्रदेश में दिख रहा है। सर्द पहाड़ी हवाओं ने सूबे के कई जिलों में एक बार फिर ठंड बढ़ा दी है। भोपाल, इंदौर समेत प्रदेश के करीब 15 शहरों में कोल्ड-डे जैसे हालात बन गए हैं। लोग सुबह-शाम घरों से निकलने में भी ठिठुरते नजर आ रहे हैं।


अगले 24 घंटे में बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक, हिमालय क्षेत्र में सक्रिय वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साथ ही साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। 27 और 28 जनवरी को मावठा गिरने की संभावना जताई गई है। भोपाल, ग्वालियर और जबलपुर जैसे बड़े शहरों में बारिश के आसार हैं।


सबसे ठंडा रहा राजगढ़

शनिवार-रविवार की रात प्रदेश के कई शहरों में पारा लुढ़क गया।

राजगढ़ सबसे ठंडा रहा: 6.5°C

दतिया: 7.4°C

गुना: 7.7°C

श्योपुर-पचमढ़ी: 8.4°C

नौगांव: 9°C

रीवा-रतलाम: 9.8°C


दिन में भी नहीं मिली राहत

रविवार को भी ठंड का असर बना रहा।

गुना: 19.1°C

नौगांव: 20°C

दतिया: 20.1°C

श्योपुर: 20.6°C

टीकमगढ़: 20.7°C

शिवपुरी-रतलाम: 21°C

खजुराहो: 21.2°C

धार: 21.4°C

रीवा: 21.6°C

दमोह: 21.8°C

इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर, सतना, सीधी, रायसेन समेत कई शहरों में सुबह घना कोहरा भी छाया रहा।


कहां-कहां बारिश का अलर्ट

27 जनवरी

भोपाल, उज्जैन, ग्वालियर, विदिशा, सागर, शिवपुरी, श्योपुर, शाजापुर, अशोकनगर, आगर मालवा, भिंड, मुरैना, दतिया, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, रतलाम, राजगढ़, गुना, नीमच, मंदसौर।


28 जनवरी

जबलपुर, विदिशा, शहडोल, सीधी, सिंगरौली, सतना, सागर, रायसेन, मऊगंज, मैहर, छतरपुर, टीकमगढ़, रीवा, पन्ना, दमोह, नरसिंहपुर, उमरिया, कटनी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें