सोमवार, 16 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
MP IFS Officers Assets: 12.61 करोड़ की संपत्ति के साथ मनोज अग्रवाल सबसे अमीर PCCF, कई अफसरों की करोड़ों की प्रॉपर्टी उजागर
16 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
MP IFS Officers Assets: 12.61 करोड़ की संपत्ति के साथ मनोज अग्रवाल सबसे अमीर PCCF, कई अफसरों की करोड़ों की प्रॉपर्टी उजागर
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। आईपीएस और आईएएस अधिकारियों के बाद अब मध्यप्रदेश कैडर के आईएफएस अधिकारियों की अचल संपत्तियों का विवरण भी सार्वजनिक हो गया है। इस सूची में प्रधान मुख्य वन संरक्षक (PCCF) मनोज अग्रवाल सबसे अमीर अधिकारी के रूप में सामने आए हैं। उनके पास दिल्ली, गाजियाबाद, भोपाल और कटनी में करोड़ों रुपये की संपत्तियां हैं। जारी विवरण के अनुसार मनोज अग्रवाल की कुल अचल संपत्ति करीब 12.61 करोड़ रुपये की है, जिससे उन्हें हर साल लगभग 5.50 लाख रुपये की आय भी होती है।


मनोज अग्रवाल के पास कई शहरों में संपत्ति

मनोज अग्रवाल के नाम और उनकी पत्नी के नाम पर कई संपत्तियां दर्ज हैं, जिनमें से कुछ उन्हें विरासत में मिली हैं।


प्रमुख संपत्तियां:

- गाजियाबाद की शिप्रा सन सिटी में फ्लैट – कीमत लगभग 50 लाख, सालाना आय 2.50 लाख

- यूपी के झालू गांव में विरासत में मिला मकान और दुकान – करीब 50 लाख

- लखनऊ के अलीगंज में मकान – लगभग 10 करोड़ (विरासत)

- कटनी के झिन्ना गांव में जमीन – 20 लाख

- भोपाल के खजूरी कला में जमीन – 60.51 लाख

- दिल्ली के द्वारका सेक्टर-11 में फ्लैट – 60 लाख, सालाना आय 3 लाख

- भोपाल के बरखेड़ा में जमीन – 20 लाख


इन सभी को मिलाकर उनकी कुल संपत्ति 12.61 करोड़ रुपये आंकी गई है।


बिंदु शर्मा के पास दिल्ली में 3.60 करोड़ का फ्लैट

वन विभाग की वरिष्ठ अधिकारी बिंदु शर्मा के पास दिल्ली के जंगपुरा इलाके में लगभग 3.60 करोड़ रुपये का फ्लैट है। यह संपत्ति उनके पति और मध्यप्रदेश कैडर के आईपीएस अधिकारी ए. साईं मनोहर के साथ संयुक्त रूप से है। इस फ्लैट से हर साल करीब 17.13 लाख रुपये की आय होती है।


अर्चना शुक्ला के पास भोपाल में दो संपत्तियां

एपीसीसीएफ अर्चना शुक्ला के पास भोपाल में डुप्लेक्स और फ्लैट सहित करीब 2.50 करोड़ रुपये की संपत्ति है।


उनकी प्रमुख संपत्तियां

- बागसेवनिया स्थित एमराल्ड पार्क में डुप्लेक्स – कीमत लगभग 1.25 करोड़, सालाना किराया 1.84 लाख

- टीटी नगर के तुलसी टॉवर में 3BHK फ्लैट – वर्तमान कीमत 1.25 करोड़, सालाना किराया 1.92 लाख

- इन दोनों संपत्तियों से उन्हें कुल मिलाकर करीब 3.76 लाख रुपये सालाना आय होती है। वे आईएएस अधिकारी और एसीएस गृह शिवशेखर शुक्ला की पत्नी हैं।


वन बल प्रमुख शुभरंजन सेन की संपत्ति

हाल ही में मध्यप्रदेश के वन बल प्रमुख बने शुभरंजन सेन ने अपने संपत्ति विवरण में केवल एक मकान का जिक्र किया है। भोपाल के दामखेड़ा में पत्नी के साथ संयुक्त मकान, कीमत लगभग 42 लाख रुपये। इसके अलावा उन्होंने अन्य अचल संपत्ति की जानकारी नहीं दी है।


एचयू खान और अन्य अधिकारियों की संपत्तियां

- एचयू खान (पीसीसीएफ, वन विकास निगम)

- गुना के सैय्यदपुरा में विरासत में मिला मकान – 1.25 करोड़

- भोपाल की इंदिरा विहार कॉलोनी में प्लॉट – 85 लाख

- गुना के गुलाबगंज में प्लॉट – 15 लाख

कुल संपत्ति: 2.25 करोड़ रुपये, सालाना आय लगभग 2 लाख रुपये।


बिभाष कुमार ठाकुर (पीसीसीएफ, अनुसंधान एवं विस्तार)

- भोपाल के फंदा में 9500 वर्गफुट जमीन – 50 लाख

- नर्मदापुरम रोड पर मकान – 45 लाख

- सागर विलास में मकान – वर्तमान कीमत करीब 50 लाख, सालाना किराया 1.60 लाख

कुल संपत्ति: लगभग 1.45 करोड़ रुपये, सालाना आय 3.03 लाख रुपये।


पुरुषोत्तम धीमान (पीसीसीएफ विकास)

- हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में कृषि भूमि – 5.25 लाख

- भोपाल की शिवाजी कॉलोनी में मकान – 49 लाख

- हिमाचल में पत्नी के नाम प्लॉट – 27.15 लाख

- नोएडा में फ्लैट – 78.40 लाख

- हमीरपुर में दुकान और जमीन – 16.40 लाख


कुल संपत्ति: लगभग 1.76 करोड़ रुपये, सालाना आय करीब 37,200 रुपये।


कुछ अधिकारियों की अपेक्षाकृत कम संपत्ति

- मानव संसाधन एवं विकास के पीसीसीएफ बी. एस. अन्नागिरी के पास अपेक्षाकृत कम संपत्ति है।

- इंदौर के आंबेडकर नगर में प्लॉट – वर्तमान कीमत 11 लाख

- उसी क्षेत्र में पत्नी के साथ दूसरा प्लॉट – 12.50 लाख


कुल संपत्ति लगभग 23.5 लाख रुपये बताई गई है।


भोपाल में जमीन खरीदना अधिकारियों की पहली पसंद

संपत्ति विवरण से यह भी सामने आया है कि अधिकांश आईएफएस अधिकारियों ने भोपाल में जमीन या मकान खरीदे हैं। इन संपत्तियों से कई अधिकारियों को हर साल किराए या अन्य माध्यम से अतिरिक्त आय भी हो रही है। यह विवरण सामने आने के बाद राज्य के प्रशासनिक हलकों में आईएफएस अधिकारियों की संपत्तियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें