
भोपाल। प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 7,765.77 करोड़ रुपए का पहला अनुपूरक अनुमान विधानसभा में प्रस्तुत किया। उपमुख्यमंत्री व वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा की ओर से पेश किए गए अनुपूरक बजट में 907.59 करोड़ रुपए राजस्व मद व 6,858.18 करोड़ रुपए पूंजीगत मद के लिए प्रस्तावित किए गए हैं। अनुपूरक बजट में अधोसंरचना विकास, सिंचाई, सड़क निर्माण, खाद्य सुरक्षा, परिवहन, कृषि, शिक्षा और कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता दी गई है।
प्रमुख प्रावधान
. नर्मदा घाटी विकास विभाग की विभिन्न सिंचाई परियोजनाओं एवं भूमि अधिग्रहण के लिए 3,000 करोड़ रुपए।
. खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के तहत उपार्जन संस्थाओं को ऋण उपलब्ध कराने के लिए 2,220.62 करोड़ रुपए।
. लोक निर्माण विभाग में केंद्रीय सड़क निधि, ग्रामीण एवं जिला सड़कों के निर्माण, उन्नयन, पुल निर्माण, सड़क सुदृढ़ीकरण तथा बीओटी परियोजनाओं के भुगतान हेतु 1,300 करोड़ रुपए।
. राजस्व विभाग में राष्ट्रीय आपदा मोचन निधि (NDRF) से प्राप्त राशि के अंतरण के लिए 397.54 करोड़ रुपए।
. कृषि विभाग में भावांतर/फ्लैट रेट योजना के लिए 313.18 करोड़ रुपये तथा कपास उत्पादन मिशन के लिए 39.51 करोड़ रुपए।
. परिवहन विभाग में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना के लिए 101 करोड़ रुपये तथा पीएम ई-बस सेवा योजना के लिए 28.26 करोड़ रुपए।
. गृह विभाग में अंतर-प्रचलित आपराधिक न्याय प्रणाली (ICJS) के लिए 98.83 करोड़ रुपये तथा पुलिस आधुनिकीकरण के लिए 58.52 करोड़ रुपए।
. स्कूल शिक्षा विभाग में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण योजना के लिए 58.07 करोड़ रुपये।
उच्च शिक्षा विभाग में प्रधानमंत्री उच्चतर शिक्षा अभियान (PM-USHA) के लिए 50 करोड़ रुपए।
. पर्यटन विभाग में पर्यटन नीति के क्रियान्वयन के लिए 30 करोड़ रुपए।
. लोक सेवा प्रबंधन विभाग में अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं नीति विश्लेषण संस्थान के लिए 25 करोड़ रुपए।
. नगरीय विकास एवं आवास विभाग में पीएम ई-बस सेवा योजना के लिए 21.41 करोड़ रुपए।
. जल संसाधन विभाग में डिक्रेशन भुगतान योजना के लिए 10 करोड़ रुपए।
. विमुक्त, घुमंतू एवं अर्धघुमंतू जनजाति विभाग की छात्रावास एवं छात्रवृत्ति योजनाओं के लिए 6.02 करोड़ रुपए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

