सोमवार, 11 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी की नीरू ढंडा ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को दिलाया कांस्य पदक

11 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एमपी की नीरू ढंडा ने आईएसएसएफ वर्ल्ड कप में ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को दिलाया कांस्य पदक
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित राज्य शूटिंग शॉटगन अकादमी की खिलाड़ी नीरू ढंडा ने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। कज़ाकस्तान के अल्माटी में आयोजित आईएसएसएफ वर्ल्ड कप-2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ट्रैप मिक्स्ड टीम इवेंट में भारत को कांस्य पदक दिलाया है। 


प्रतियोगिता 2 मई से 11 मई तक आयोजित की जा रही है। ट्रैप मिक्स्ड टीम स्पर्धा में भारत की ओर से मध्यप्रदेश राज्य शूटिंग शॉटगन अकादमी की खिलाड़ी नीरू ढंडा और विवान कपूर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किया। वर्ल्ड कप में विभिन्न देशों के विश्व स्तरीय निशानेबाजों ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने उच्च स्तरीय प्रदर्शन करते हुए शूटिंग खेल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 


सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने नीरू ढंडा को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक जीतना प्रदेश और देश दोनों के लिए गर्व का विषय है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भविष्य में भी राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करते रहेंगे।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें