गुरुवार, 27 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

महाकौशल कॉलेज में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ आज, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल

27 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
महाकौशल कॉलेज में ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ आज, सीएम डॉ. मोहन यादव होंगे शामिल
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर गुरुवार, 27 अगस्त को शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, जबलपुर में भव्य ‘माय भारत युवा कनेक्ट-खेलो इंडिया संवाद’ कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कार्यक्रम में शामिल होंगे। 


समारोह में देशभर की करीब 1600 संस्थाओं से जुड़े 8 लाख से अधिक युवा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल संबोधन से जुड़ेंगे। महाकौशल कॉलेज में मौजूद युवा भी प्रधानमंत्री के संवाद को लाइव सुन सकेंगे।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को देश में खेलों के क्षेत्र में हुए विकास, खेल अधोसंरचना और तेजी से उभरते खेल पारिस्थितिकी तंत्र की जानकारी देना है।


कार्यक्रम माध्यम से युवा ऊर्जा को खेलों की दिशा में प्रोत्साहित करने और नई संभावनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर आयोजित यह संवाद युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने के साथ ही भारत की बदलती खेल संस्कृति से परिचित कराने का मंच बनेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें