शनिवार, 11 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

सीएम मोहन यादव आज इंदौर में युवाओं से करेंगे संवाद, 4 नए राज्य स्तरीय युवा पुरस्कारों का भी करेंगे ऐलान

11 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
सीएम मोहन यादव आज इंदौर में युवाओं से करेंगे संवाद, 4 नए राज्य स्तरीय युवा पुरस्कारों का भी करेंगे ऐलान
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली भाबरा से निकली आजाद युवा बाइक रैली और आदि शंकराचार्य की दीक्षा भूमि ओंकारेश्वर से शुरू हुई शंकर संकल्प साइकिल यात्रा ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचकर संपन्न होगी। इस संगम को क्रांति और ज्ञान के प्रतीक के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।


तैयार होगा 'मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026'

कॉन्क्लेव में युवाओं से प्राप्त सुझावों और संकल्पों का समेकन कर 'मध्यप्रदेश युवा संकल्प-2026' दस्तावेज तैयार किया जाएगा। इसके बाद यह दस्तावेज मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को सौंपा जाएगा, ताकि भविष्य की नीतियों में युवाओं के सुझावों को शामिल किया जा सके।


चार नए राज्य स्तरीय युवा पुरस्कारों का होगा ऐलान

मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान युवाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 4 नई राज्य स्तरीय युवा पुरस्कार श्रेणियों की घोषणा भी करेंगे।

इनमें शामिल हैं—

  1. मुख्यमंत्री युवा शिखर सम्मान

  2. मुख्यमंत्री युवा नवाचार पुरस्कार

  3. मुख्यमंत्री युवा समाज सेवा पुरस्कार

  4. मुख्यमंत्री युवा कला-क्रीड़ा गौरव पुरस्कार


इन पुरस्कारों के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले युवाओं को सम्मानित किया जाएगा।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें