शुक्रवार, 24 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

नारी सशक्तिकरण मिशन के लिए लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता शुरू, 7 अगस्त तक भेजें प्रविष्टि, विजेता को मिलेगा 11 हजार रुपये का पुरस्कार

24 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
यह AI जनरेटेड फोटो है।

यह AI जनरेटेड फोटो है।

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने 'नारी सशक्तिकरण मिशन' के लिए राज्यस्तरीय लोगो डिज़ाइन प्रतियोगिता शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य मिशन की पहचान को मजबूत बनाने के साथ महिला नेतृत्व आधारित विकास की अवधारणा को रचनात्मक रूप से सामने लाना है।


महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में सभी आयु वर्ग के नागरिक भाग ले सकते हैं। इच्छुक प्रतिभागी 7 अगस्त 2026 तक अपनी प्रविष्टि ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।


सभी आयु वर्ग के लोगों को मिलेगा भाग लेने का अवसर

प्रतियोगिता को सभी के लिए खुला रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग अपनी रचनात्मक सोच के माध्यम से नारी सशक्तिकरण मिशन के लिए लोगो तैयार कर सकें।


प्रविष्टियां केवल आधिकारिक पोर्टल mp.mygov.in के माध्यम से स्वीकार की जाएंगी। प्रत्येक प्रतिभागी केवल एक लोगो भेज सकेगा और मौलिक डिज़ाइन होना अनिवार्य होगा।


लोगो तैयार करने के लिए तय किए गए हैं ये मानक

विभाग ने लोगो डिज़ाइन के लिए कुछ तकनीकी मानदंड भी निर्धारित किए हैं।

  • लोगो रंगीन होना चाहिए।

  • गुणवत्ता 600 DPI अनिवार्य है।

  • फाइल JPG या PNG प्रारूप में हो।

  • आकार न्यूनतम 5×5 सेमी और अधिकतम 30×30 सेमी होना चाहिए।

  • किसी भी प्रकार का वॉटरमार्क स्वीकार नहीं किया जाएगा।


विभाग के अनुसार लोगो ऐसा होना चाहिए जिसे भविष्य में शासकीय पत्राचार, सोशल मीडिया, होर्डिंग, ब्रोशर और अन्य प्रचार सामग्री में आसानी से उपयोग किया जा सके।


विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार

  • प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ लोगो डिज़ाइन को ₹11,000 की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।

  • इसके अलावा चार अन्य उत्कृष्ट प्रविष्टियों को ₹5,000-₹5,000 का पुरस्कार मिलेगा। 

  • प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी प्रतिभागियों को ई-सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा।


चयन के बाद एडिटेबल फाइल देनी होगी

पुरस्कार के लिए चयनित प्रतिभागियों को अपने लोगो की ओपन/एडिटेबल फाइल विभाग को उपलब्ध करानी होगी। इसके बाद चयनित डिज़ाइन से जुड़े सभी कॉपीराइट महिला एवं बाल विकास विभाग, मध्यप्रदेश के पास सुरक्षित रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें