
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singhभोपाल। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर 11 मार्च 2026 को भोपाल में जनसुनवाई करेंगी। महिलाओं से जुड़ी शिकायतों और समस्याओं के तत्काल निराकरण कराया जाएगा।
शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई महाविद्यालय, पॉलिटेक्निक चौराहा में जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर दोपहर 1.30 बजे से महिलाओं से संबंधित विभिन्न शिकायतों और समस्याओं को सीधे सुनेंगी।
जनसुनवाई में महिलाओं को अपनी समस्याएं और शिकायतें सीधे राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा। जिससे उनके मामलों के जल्द समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

