गुरुवार, 23 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से नेशनल रेसलर प्रियांशी प्रजापति की अल्बानिया से सुरक्षित स्वदेश वापसी

05 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से नेशनल रेसलर प्रियांशी प्रजापति की अल्बानिया से सुरक्षित स्वदेश वापसी
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रयास से नेशनल रेसलर प्रियांशी प्रजापति की अल्बानिया से सुरक्षित स्वदेश वापसी हो गई है। प्रियांशी अल्बानिया के तिराना शहर में आयोजित वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप रैंकिंग सीरीज़ में हिस्सा लेने गई थी। मध्य-पूर्व एशिया में बढ़ते युद्ध तनाव के वजह से प्रियांशी और उनके साथ गए सभी खिलाड़ी वहां फंस गए थे।


मध्यप्रदेश की बेटी प्रियांशी प्रजापति की सुरक्षित स्वदेशी वापसी के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उच्च स्तरीय प्रयास किए, जिसके फलस्वरूप प्रियांशी वापस भारत पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉल से प्रियांशी के पिता मुकेश प्रजापति से बात भी की। प्रियांशी के पिता ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से दिए गए सहयोग के लिए उनका आभार व्यक्त किया।


फरवरी 2026 के अंतिम सप्ताह में 28 फरवरी तक अल्बानिया में हुई वर्ल्ड रेसलिंग प्रतियोगिता में प्रियांशी ने 26 फरवरी को यह मुकाबला जीता था। प्रियांशी ने कज़ाकिस्तान, अमेरिका और अल्बानिया की पहलवानों को हराकर शानदार प्रदर्शन किया। पिछले वर्ष एशियन सीरीज़ में भी उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर देश और प्रदेश का नाम रोशन किया था।


 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें