शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एनसीईआरटी के ‘मनोदर्पण’ परामर्श बैठक में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत पर दिया जोर

02 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
NCERT's 'Manodarpan' consultation meeting

NCERT's 'Manodarpan' consultation meeting

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से पीएसएससीआईवीई में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान, भोपाल के सहयोग से दो दिवसीय मनोदर्पण परामर्श बैठक का सफल आयोजन किया गया। समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश के सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग डॉ. संजय गोयल ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की जरूरत पर बल दिया।

डॉ. संजय गोयल ने मध्य प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षकों और विद्यालयीन बच्चों के लिए संचालित विभिन्न पहलों की जानकारी साझा की। मनोदर्पण टीम को परामर्श बैठक के सफल आयोजन के लिए बधाई दी। परामर्श बैठक में मध्य प्रदेश राज्य से 210 हितधारकों ने सहभागिता की, जिनमें माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षक, परामर्शदाता तथा अन्य शैक्षिक कार्यकर्ता शामिल थे। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा विद्यालयों में मनो-सामाजिक सहयोग प्रणालियों को सुदृढ़ करना था।


समापन सत्र में एनसीईआरटी के मनोदर्पण प्रकोष्ठ के प्रभारी प्रो. विनोद कुमार शनवाल ने दो दिवसीय कार्यक्रम की रिपोर्ट प्रस्तुत की। पीएसएससीआईवीई के संयुक्त निदेशक डॉ. दीपक पालीवाल ने शैक्षिक संस्थानों, नीति-निर्माताओं व कार्यक्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों के बीच समन्वित प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित किया, जिससे विद्यालयों में मानसिक स्वास्थ्य एवं कल्याण को प्रभावी रूप से बढ़ावा दिया जा सके। 

 

आरआईई, एनसीईआरटी के प्राचार्य प्रो. एसके गुप्ता ने विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य एवं समग्र कल्याण के महत्व पर बल दिया। आरआईई के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सौरभ कुमार ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें