शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही: बिना डिग्री पूरी किए युवती करती रही दवाओं का वितरण, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही: बिना डिग्री पूरी किए युवती करती रही दवाओं का वितरण, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

पिछोर स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही: बिना डिग्री पूरी किए युवती करती रही दवाओं का वितरण, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

रिपोर्ट : अतुल जैन

शिवपुरी। मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पिछोर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहाँ बिना फार्मेसी की डिग्री पूरी किए एक युवती मरीजों को दवाइयाँ वितरित करती पाई गई, जिससे स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठे हैं।


दवा वितरण काउंटर पर थी "ट्रेनिंग" युवती

जानकारी के अनुसार, रिया भट्ट नाम की युवती स्वास्थ्य केंद्र में दवा वितरण काउंटर पर मरीजों को दवाइयाँ देती देखी गई। जब उससे पूछा गया कि वह यहाँ किस पद पर कार्यरत है, तो उसने जवाब दिया, “मैं तो सीखने आती हूँ, अभी मेरी डिग्री पूरी नहीं हुई है, हर्षवर्धन सर के निर्देशन में ट्रेनिंग कर रही हूँ।” हालांकि मौके पर न तो कोई प्रशिक्षक मौजूद था, और न ही कोई जिम्मेदार अधिकारी, जिससे यह साफ हुआ कि युवती अकेले ही दवाइयों का वितरण कर रही थी।


बीएमओ का बचाव, सीएमएचओ बोले– जांच करेंगे

जब इस मामले में बीएमओ डॉ. संजीव वर्मा से बात की गई तो उन्होंने कहा, “लड़की ने अपनी डिग्री पूरी कर ली है और उसकी डिग्री मेरे पास रखी हुई है।” वहीं जिला सीएमएचओ डॉ. संजय शिश्रेस्वर ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा,“मैं बीएमओ संजीव वर्मा से बात करता हूँ, मामले की जांच कराई जाएगी।”


निगरानी व्यवस्था पर सवाल

यह पूरा मामला स्वास्थ्य विभाग की निगरानी पर गंभीर सवाल खड़े करता है, आखिर बिना अधिकृत स्टाफ और पर्यवेक्षण के मरीजों को दवाइयाँ कैसे दी जा सकती हैं? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह लापरवाही कभी भी किसी मरीज के स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती थी। अब देखना यह होगा कि विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें