गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में नई बस रूट की शुरुआत! स्टूडेंट्स और यात्रियों को बड़ी राहत, रोजाना 3,000 से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

19 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में नई बस रूट की शुरुआत! स्टूडेंट्स और यात्रियों को बड़ी राहत, रोजाना 3,000 से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

भोपाल में नई बस रूट की शुरुआत! स्टूडेंट्स और यात्रियों को बड़ी राहत, रोजाना 3,000 से ज्यादा लोग होंगे लाभान्वित

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को और मजबूत करते हुए भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (BCLL) ने मंगलवार, 18 नवंबर से 8 नई बसें शहर की सड़कों पर उतार दी हैं। ये बसें अब कोकता से सैर सपाटा होते हुए नीलबड़ तक चल रही हैं, जिससे रोजाना 3,000 से ज्यादा यात्रियों को सीधी और सस्ती यात्रा सुविधा मिलने लगी है। बसें सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक लगातार संचालित हो रही हैं।


रूट नंबर 413: कोकता से नीलबड़ तक सीधा सफर

नई बसें रूट नंबर 413 पर चल रही हैं, जो इन प्रमुख स्थानों से होकर गुजरती हैं

 कोकता → पिपलानी → प्रभात चौराहा → बोर्ड ऑफिस चौराहा → नूतन कॉलेज → बिट्टन मार्केट → नेहरू नगर → सैर सपाटा चौराहा → सूरज नगर तिराहा → नीलबड़


इस रूट की सबसे बड़ी खासियत

 ➡️ रास्ते में कई कॉलेज और शिक्षण संस्थान होने से स्टूडेंट्स को सीधा और सस्ता यात्रा विकल्प मिल गया

 ➡️ सैर सपाटा, नेहरू नगर और बिट्टन मार्केट जैसे व्यस्त क्षेत्रों को मिली नई कनेक्टिविटी

 ➡️ आम यात्रियों को भी अब ऑटो और कैब पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा


शहर में बसों की संख्या पहुंची 84, जल्द होगी 100

नई बसों के साथ अब BCLL के कुल बसों की संख्या 84 हो गई है

अगले एक सप्ताह में इसी रूट पर 10 और बसें जोड़ी जाएंगी

इससे लगभग एक साल बाद बस बेड़ा 100 के करीब पहुंच जाएगा


ईको-फ्रेंडली पहल भी तेज

मौजूदा बेड़े में 33 से ज्यादा बसें CNG पर चल रही हैं, जबकि

50 बसें डीजल संचालित हैं

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें