सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

भोपाल में ‘Drunken Girl Scam’ का नया मामला: डेटिंग ऐप पर मिली लड़की, कैफे में लुटा युवक और बाइक तक जब्त

29 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
भोपाल में ‘Drunken Girl Scam’ का नया मामला: डेटिंग ऐप पर मिली लड़की, कैफे में लुटा युवक और बाइक तक जब्त

भोपाल में ‘Drunken Girl Scam’ का नया मामला: डेटिंग ऐप पर मिली लड़की, कैफे में लुटा युवक और बाइक तक जब्त

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। राजधानी भोपाल में डेटिंग ऐप्स पर प्यार तलाशना अब खतरे से खाली नहीं रहा। Tinder जैसी ऐप पर मिलने वाली ‘क्यूट सी’ प्रोफाइल अब युवाओं के लिए भारी नुकसान का सौदा बनती जा रही है। ताजा मामला भोपाल का है, जहां एक युवक को डेट के बहाने कैफे में बुलाकर न सिर्फ 32 हजार रुपये का चूना लगाया गया, बल्कि उसकी बाइक तक जब्त कर ली गई। यह मामला अब भोपाल की सुर्खियों में है।


Tinder पर हुई पहचान, नाम बताया ‘कविता’

पीड़ित युवक अनुराग (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि करीब एक हफ्ते पहले उसकी मुलाकात Tinder ऐप पर ‘कविता’ नाम की लड़की से हुई थी। बातचीत बेहद कम समय चली और दो-तीन मैसेज के बाद ही लड़की ने मिलने की बात कह दी। यह बात युवक को सामान्य लगी, लेकिन यहीं से इस Dating App Scam in Bhopal की शुरुआत हो गई।


पहले मांगे थे ऑनलाइन पैसे

पहली मुलाकात से पहले लड़की ने आने-जाने के नाम पर 500 रुपये मांगने की कोशिश की। उसने जो QR कोड भेजा, वह किसी और महिला के नाम पर था, जिससे युवक को शक हो गया और उसने पैसे नहीं भेजे। इसके बाद कुछ दिन कोई बातचीत नहीं हुई। फिर 25 जनवरी को लड़की ने खुद मैसेज कर दोबारा मिलने का प्रस्ताव दिया।


‘रास्ता कैफे’ ले जाकर रचा गया पूरा जाल

दोनों की मुलाकात बंसल वन में तय हुई। वहां मिलने के बाद लड़की युवक को उसी परिसर में स्थित ‘रास्ता कैफे’ नाम के बार में ले गई। युवक का आरोप है कि उसने कई बार दूसरे कैफे या रेस्टोरेंट चलने को कहा, लेकिन लड़की ने हर जगह मना कर दिया और उसी बार में बैठने की जिद की। यह पूरा तरीका Drunken Girl Scam के पैटर्न से मेल खाता है।


महंगी शराब, बढ़ता गया बिल

बार में बैठते ही लड़की ने बिना पूछे महंगी शराब ऑर्डर कर दी। युवक ने जब कीमतों को लेकर आपत्ति जताई तो लड़की ने पहली डेट और ‘अच्छी जगह’ का हवाला देकर उसे टाल दिया। कुछ ही देर में कई ड्रिंक्स आ गईं और बिल बढ़कर 32,888 रुपये तक पहुंच गया।


बिल आते ही गायब हुई लड़की

जैसे ही बिल टेबल पर आया, लड़की वॉशरूम जाने की बात कहकर उठी और फिर वापस नहीं लौटी। युवक जब उसे ढूंढने लगा, तब तक बार का स्टाफ उसके पास पहुंच चुका था। उस पर तुरंत भुगतान करने का दबाव बनाया गया।


पैसे नहीं थे तो बाइक कर ली जब्त

युवक के मुताबिक जब उसने पैसे न होने की बात कही तो पहले मोबाइल गिरवी रखने की बात हुई और आखिर में उसकी पल्सर बाइक जब्त कर ली गई। बाइक अभी भी कैफे के पास ही रखी हुई है। 


पुलिस जांच में जुटी

रानी कमलापति जीआरपी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह सोमवंशी ने बताया कि युवक की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को देखा जा रहा है। फिलहाल किसी नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।


भोपाल के युवाओं के लिए चेतावनी

यह मामला साफ दिखाता है कि भोपाल में Dating App Fraud का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। ऐसे में युवाओं को अनजान प्रोफाइल पर भरोसा करने से पहले सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें