
भोपाल। मध्य भारत और झारखंड-उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर है। रेलवे ने भोपाल से धनबाद और भोपाल से चोपन के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत का फैसला किया है। इससे करीब 1188 किलोमीटर लंबे रूट पर पहली बार कई छोटे शहर सीधे जुड़ेंगे, जिससे यात्रियों का सफर आसान होने के साथ क्षेत्रीय कनेक्टिविटी में बड़ा बदलाव दिख सकता है।
नई ट्रेनों से क्या बदलेगा
रेलवे नोटिफिकेशन के अनुसार दो नई ट्रेन सेवाएं शुरू हो रही हैं:
11631/11632 भोपाल–धनबाद त्रि-साप्ताहिक एक्सप्रेस
11633/11634 भोपाल–चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस
नई भोपाल-धनबाद ट्रेन लगभग 23 घंटे 35 मिनट में दूरी तय करेगी और औसत गति करीब 50 किमी/घंटा रहेगी। भोपाल-धनबाद की दूरी 1188 कम है। यानी रूट के लम्बे होने के बावजूद लगातार स्टॉपेज देकर छोटे शहरों को कनेक्ट करने पर फोकस है।
छोटे शहरों की कनेक्टिविटी पर बड़ा फोकस
किन शहरों को मिलेगा सीधा फायदा
रूट में शामिल कई स्टेशन पहले सीधे लंबी दूरी की ट्रेन से नहीं जुड़े थे। जैसे: विदिशा, गंजबासौदा, बीना, सागर, कटनी, सिंगरौली, चोपन, गढ़वा, चंद्रपुरा और बोकारो थर्मल
सप्ताह में 3 दिन चलेगी भोपाल–धनबाद ट्रेन
भोपाल–धनबाद ट्रेन सप्ताह में 3 दिन चलेगी। भोपाल से सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और धनबाद से बुधवार, शनिवार, रविवार। इस तरह सप्ताह में कुल 6 ट्रिप लगेगी, जिससे यात्रियों को हर 2-3 दिन में विकल्प मिलेगा।
भोपाल से धनबाद तक ट्रेन का पूरा रूट (स्टेशन लिस्ट)
ट्रेन भोपाल से चलकर नीचे दिए प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी:
भोपाल
विदिशा
गंजबासौदा
बीना
सागर
दमोह
कटनी मुरवारा
खन्ना बनजारी
ब्योहारी
मरवासग्राम
सरईग्राम
बरगवां
महदेइया (टेक्निकल स्टॉप)
सिंगरौली
करैला रोड
मिर्चाधुरी
ओबरा डैम
चोपन
रेनुकूट
नगर उंटारी
गढ़वा
गढ़वा रोड
डाल्टनगंज
बरवाडीह
लातेहार
तोरी
खलारी
पतरातू
रांची रोड
बोकारो थर्मल
चंद्रपुरा
कतरासगढ़
धनबाद
यह पूरा रूट करीब 1188 किलोमीटर लंबा है और कई छोटे औद्योगिक व क्षेत्रीय स्टेशनों को जोड़ता है।
साप्ताह में एक दिन चलेगी भोपाल–चोपन ट्रेन
भोपाल–चोपन ट्रेन साप्ताह में एक दिन भोपाल से रविवार को और चोपन से सोमवार को चलेगी। चोपन रूट को अभी ट्रायल मोड में कम फ्रीक्वेंसी के साथ शुरू किया जा रहा है।
भोपाल–चोपन साप्ताहिक एक्सप्रेस का रूट
भोपाल से चोपन जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन का रूट शुरुआती हिस्से में लगभग वही रहेगा:
भोपाल
विदिशा
गंजबासौदा
बीना
सागर
दमोह
कटनी मुरवारा
खन्ना बनजारी
ब्योहारी
मरवासग्राम
सरईग्राम
बरगवां
सिंगरौली
करैला रोड
मिर्चाधुरी
ओबरा डैम
चोपन (टर्मिनल)
इस ट्रेन की कुल दूरी करीब 731 किलोमीटर है और औसत स्पीड लगभग 52 किमी/घंटा बताई गई है।
ट्रेन की तकनीकी और ऑपरेशनल खासियत
ट्रेन में कुल 22 LHB कोच लगाए जाएंगे
पूरी ट्रेन इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन पर चलेगी
प्राथमिक मेंटेनेंस भोपाल बेस पर होगा
LHB कोच होने से यात्रियों को ज्यादा सुरक्षा और आराम मिलने की उम्मीद है।
यात्रियों और इलाके पर क्या पड़ेगा असर
1️⃣ माइग्रेशन और रोजगार यात्रा आसान
सिंगरौली, चोपन और झारखंड के औद्योगिक क्षेत्रों से भोपाल जैसे शहरों तक सीधा सफर मिलेगा।
2️⃣ छोटे शहरों को लंबी दूरी की ट्रेन
पहले जिन यात्रियों को कई ट्रेन बदलनी पड़ती थी, अब डायरेक्ट कनेक्शन मिलेगा।
3️⃣ क्षेत्रीय पर्यटन और व्यापार
कटनी, सागर और विदिशा जैसे शहरों में बिजनेस ट्रैवल बढ़ने की संभावना है।
भविष्य में अगर यात्रियों की संख्या बढ़ती है तो संभावना है कि ट्रेन की फ्रीक्वेंसी बढ़ाई जाए, स्पीड सुधारने के लिए टाइमिंग बदली जाए या इस रूट पर नई एक्सप्रेस सेवाएं भी जोड़ी जाएं। यानी यह शुरुआत आने वाले समय में इस पूरे बेल्ट की रेल कनेक्टिविटी को नई दिशा दे सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

