बुधवार, 20 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने कार्यभार किया ग्रहण

19 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने कार्यभार किया ग्रहण
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के नवनियुक्त सदस्यों सोनम निनामा एवं अर्चना गुप्ता (अधिवक्ता) ने सोमवार को सदस्य पद का कार्यभार ग्रहण किया। आयोग के सचिव एम.एल. मेहरा ने दोनों सदस्यों को विधिवत पदभार ग्रहण कराया।


उल्लेखनीय है कि राज्य शासन द्वारा जारी आदेश दिनांक 15 मई 2026 के तहत दोनों की नियुक्ति मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य के रूप में की गई है।

इस अवसर पर आयोग की अध्यक्ष डॉ. निवेदिता शर्मा ने नवनियुक्त सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके अनुभव और कार्यक्षमता से प्रदेश में बाल अधिकारों के संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयासों को और अधिक मजबूती मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें