
भोपाल। गणेशोत्सव के पांचवें दिन न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में सुबह की शुरुआत भगवान श्री गणेश की आराधना के साथ हुई। पूजा-अर्चना और विधिवत आरती के दौरान पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। बप्पा के जयकारों और आरती की गूंज के बीच न्यूज़ वर्ल्ड परिवार ने श्रद्धा के साथ भगवान गणेश का पूजन किया और सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।
आरती में एकजुट हुआ न्यूज़ वर्ल्ड परिवार
पांचवें दिन की सुबह भगवान गणेश की पूजा के लिए न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्य एकत्रित हुए। आरती-पूजा के दौरान अश्विनी मिश्रा, कंसलटिंग एडिटर हितेश सिंह सहित पूरे न्यूज़ वर्ल्ड परिवार ने श्रद्धा के साथ हिस्सा लिया। सभी ने भगवान गणेश के समक्ष आरती उतारी और विघ्नहर्ता से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सफलता की प्रार्थना की।
आरती के दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से परिसर का माहौल और भी भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने बप्पा के चरणों में पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
पांचवें दिन भी कायम रहा भक्ति का उत्साह
न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में गणेशोत्सव के साथ ही लगातार उत्सव और आस्था का माहौल बना हुआ है। पांचवें दिन की सुबह की आरती में भी वही उत्साह और उमंग देखने को मिली। भगवान गणेश की मनमोहक प्रतिमा फूलों से सजे परिसर के बीच आकर्षण का केंद्र बनी रही।
पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश से सभी विघ्नों को दूर करने और न्यूज़ वर्ल्ड परिवार सहित सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की।
बप्पा के चरणों में अर्पित की श्रद्धा
पूजा अर्चना के बाद भगवान श्री गणेश को भोग अर्पित किया गया। भक्तिभाव के साथ पूजा संपन्न होने के बाद सभी ने बप्पा का आशीर्वाद लिया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

