
भोपाल। ‘सागर जिला प्रशासन की ओर से अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपियों के खिलाफ अतिक्रमण हटाने सहित आवश्यक कदम उठाए गए हैं। कार्रवाई में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।’ ये बातें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मीडिया को जारी बयान में कहीं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार की ओर से सागर जिले में हुई दुखद घटना और कानून व्यवस्था को लेकर प्रशासन को कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े मुख्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्त में ले लिया है। मध्यप्रदेश पुलिस ने अपनी दक्षता सिद्ध की है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। साथ हीनशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए प्रदेश में बड़े पैमाने पर नशा मुक्ति अभियान संचालित किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

