
भोपाल। उत्तरी हवाओं ने प्रदेश में एक बार फिर से ठंडक घोल दी है।इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर भारत में 232 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही जेट स्ट्रीम हवाओं का असर भी प्रदेश में सर्दी बढ़ा रहा है। गुरुवार को इसी के चलते शहडोल,शाजापुर, कटनी और मंदसौर में पारा 5 डिग्री से कम रहा और शीतलहर भी चली। वहीं प्रदेश के 5 बड़े शहरों की बात करें तो राजधानी भोपाल में अधिकतम तापमान 23. डिग्री दर्ज हुआ वहीं न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा, इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री दर्ज किया गया।सर्दी के साथ ही कोहरे का असर भी देखा जा रहा है। ग्वालियर-चंबल संभाग जहां घने कोहरे की चपेट में हैं वहीं भोपाल, इंदौर,उज्जैन सहित कई जिलों में मध्यम कोहरा छा रहा है।
भोपाल में दिन की धूप से राहत का अहसास
राजधानी भोपाल में पिछले 2-3 से सर्दी में थोड़ी राहत देखने को मिली है जबकि जनवरी के पहले पखवाड़े में 10 दिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे दर्ज हुआ था पर अभी दिन में धूप निकलने से राहत का अहसास हो रहा है।गुरुवार को राजधानी भोपाल में दिन में धूप खिली रही लेकिन सर्द हवा के चलते ठंडक का एहसास भी होता रहा वहीं दिन में न्यूनतम विजिबिलिटी मात्र 1000 मीटर तक सीमेंट कर रह गई। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल मौसम में इसी तरह उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिलेगी। रविवार से तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अभी जो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है वह बहुत ज्यादा मजबूत नहीं है लेकिन 19 जनवरी को एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार नजर आ रहे हैं। इसके कारण महीने के आखिरी सप्ताह में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड देखने को मिल सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

