
भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की सर्दी का दौर लगातार जारी है।नवंबर से शुरू हुआ सर्दी के इस सीजन में कई सालों के रिकॉर्ड टूट गए हैं।भोपाल में नवंबर के महीने में ही सर्दी का ओवरऑल रिकॉर्ड 5.2 डिग्री दर्ज किया गया। दिसंबर के महीने में भी सर्दी का सितम मध्य प्रदेश में लगातार जारी है। बीते 24 घंटे की बात करें तो मध्य प्रदेश के पांच बड़े शहरों में भोपाल का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया।इंदौर में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री,ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री और जबलपुर में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रहा। शुक्रवार को प्रदेश के 25 से ज्यादा जिलों में जहां न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम रहा वहीं 16 से ज्यादा जिले कोहरे की चपेट में रहे
फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई भी आसान नजर नहीं आ रहे हैं।पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के बाद उत्तर से आ रही सर्द हवाओं ने प्रदेश में ठंडक घोल रखी है इसके साथ ही उत्तरी भारत के मैदानी इलाकों में जेट स्ट्रीम का असर भी देखा जा रहा है। राजधानी भोपाल की बात करें तो दिसंबर की शुरुआत से लेकर अभी तक सिर्फ एक ही दिन ऐसा बीता है जब न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पहुंचा है अन्य सभी दिन शहर का तापमान 10 डिग्री से नीचे दर्ज किया गया है जो कि अपने आप में एक नया रिकॉर्ड है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार नए साल की शुरुआत भी इस बार कड़ाके की सर्दी के साथ ही होगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

