शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अब लाड़ली बहनों को मिलेगा हेल्थ कवर! सरकार जोड़ने जा रही योजना को बीमा से — जानिए कैसे मिलेगा

13 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अब लाड़ली बहनों को मिलेगा हेल्थ कवर! सरकार जोड़ने जा रही योजना को बीमा से — जानिए कैसे मिलेगा

अब लाड़ली बहनों को मिलेगा हेल्थ कवर! सरकार जोड़ने जा रही योजना को बीमा से — जानिए कैसे मिलेगा

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘लाड़ली बहना योजना’ से जुड़ी एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश की करोड़ों लाड़ली बहनों को सरकार अब एक और सौगात देने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, राज्य सरकार योजना की हितग्राही महिलाओं को स्वास्थ्य बीमा का लाभ देने पर विचार कर रही है। अगर सबकुछ तय योजना के मुताबिक हुआ, तो जल्द ही लाड़ली बहना योजना से जुड़ी महिलाओं को हेल्थ इंश्योरेंस कवर भी मिलेगा।


लाड़ली बहना योजना को बीमा से जोड़ने की तैयारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार इस योजना को बीमा योजना से लिंक करने की दिशा में काम कर रही है।

 इसके तहत लाभार्थी लाड़ली बहनों से नाममात्र का अंशदान लिया जाएगा और इसके बदले उनका हेल्थ बीमा कराया जाएगा। इस कदम से महिलाओं को गंभीर बीमारियों या स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों में आर्थिक राहत मिल सकेगी। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे ग्रामीण और निम्न आय वर्ग की महिलाओं को सीधा लाभ होगा।


2023 में हुई थी योजना की शुरुआत

‘लाड़ली बहना योजना’ की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2023 में की थी। जून 2023 में पहली किस्त के तौर पर लाड़ली बहनों के खातों में ₹1,000 प्रति माह की राशि भेजी गई थी। बाद में इस राशि को ₹1,250 और फिर ₹1,500 प्रति माह कर दिया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाल ही में 12 नवंबर को सिवनी से सिंगल क्लिक के जरिए 30वीं किस्त की राशि ट्रांसफर की थी।


जानकारों का कहना

यदि यह योजना बीमा से जुड़ती है, तो यह मध्यप्रदेश की महिलाओं के लिए ‘डबल सिक्योरिटी स्कीम’ साबित होगी, जहाँ एक ओर हर महीने आर्थिक सशक्तिकरण हो रहा है, वहीं अब स्वास्थ्य सुरक्षा भी मिलेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें