
भोपाल। अगर आप मध्यप्रदेश के निवासी हैं और अभी आपके पास राशन कार्ड नहीं है तो यह आपके लिए बड़ी खुशखबरी है! प्रदेश में नए राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं और पहले से लंबित आवेदनों में नाम जोड़ने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। अब तक करीब 8 लाख लोगों के नाम जोड़े जा चुके हैं और 7 लाख से ज्यादा नाम और जुड़ने की संभावना है।
क्यों मिल रहा है मौका?
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अनुसार—
➡ केंद्र सरकार ने एमपी को 5 करोड़ 46 लाख लोगों का राशन कोटा जारी किया है
➡ हर महीने 2.93 लाख मैट्रिक टन राशन का वितरण होना है
पहले कोटा फुल होने से आवेदन रोक दिए गए थे, लेकिन अब नए सर्वे के बाद रास्ता साफ हो गया है।
राशन कार्ड के लिए ऐसे करें आवेदन
एमपी में आवेदन प्रक्रिया अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दी गई है।
➡ ई-केवाईसी के जरिए पात्रता जांच
➡ पात्र पाए जाने पर पात्रता पर्ची जारी
➡ Ration Mitra Portal से पर्ची डाउनलोड
गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले लोग निकटतम जन सेवा केंद्र पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। सत्यापन के बाद आपको राशन कार्ड व फ्री राशन योजना दोनों का लाभ मिलेगा।
आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज
राशन कार्ड बनवाने के लिए ये डॉक्यूमेंट साथ रखें —
आधार कार्ड : परिवार के सभी सदस्यों के
पहचान पत्र (Voter ID/PAN) : परिवार मुखिया
पासपोर्ट साइज फोटो : परिवार मुखिया
बैंक पासबुक : बैंक वेरिफिकेशन के लिए
बिजली का बिल/निवास प्रमाण पत्र : पते की पुष्टि के लिए
LPG गैस कनेक्शन की कॉपी : घरेलू जानकारी
आय प्रमाण पत्र : पात्रता सत्यापन
SMS से मिलेगी सूचना
फॉर्म सबमिट होने के बाद
✔ आधार डेटा से डुप्लिकेट जांच
✔ पात्रता व दस्तावेज का सत्यापन
✔ आपूर्ति अधिकारी द्वारा मंजूरी
मंजूरी के बाद SMS के जरिए सूचना मिलेगी। नया कार्ड जारी होते ही राशन मिलना शुरू हो जाएगा!
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

