
भोपाल। परीक्षा परिणाम घोषित होने पर नर्सिंग विद्यार्थियों ने बुधवार को राजधानी स्थित उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निवास कार्यालय में भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है। विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई, उच्च कक्षाओं में प्रवेश व करियर का मार्ग प्रशस्त हुआ है।
उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने परीक्षा परिणाम घोषित होने पर सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए न्यायालय के समक्ष छात्र हित का पक्ष मजबूती से रखा। न्यायालय के आदेश के परिपालन में परीक्षा परिणाम घोषित किए गए हैं। सरकार विद्यार्थियों के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और आगे भी आवश्यक कदम उठाती रहेगी।
विद्यार्थियों और प्रतिनिधियों ने कहा कि परीक्षा परिणाम घोषित होने से विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिली है और उनकी आगे की शिक्षा और करियर का मार्ग प्रशस्त हुआ है। विद्यार्थियों एवं प्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। छात्र हित में किए गए प्रयासों के लिए कृतज्ञता व्यक्त की।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

