शनिवार, 25 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

परख पोर्टल पर अधिकारियों को बनानी होगी लॉगिन आईडी, सीईओ इला तिवारी ने दिए निर्देश; योजनाओं से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर जोर

10 फ़र, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
परख पोर्टल पर अधिकारियों को बनानी होगी लॉगिन आईडी, सीईओ इला तिवारी ने दिए निर्देश; योजनाओं से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर जोर

परख पोर्टल पर अधिकारियों को बनानी होगी लॉगिन आईडी, सीईओ इला तिवारी ने दिए निर्देश; योजनाओं से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने पर जोर

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। जिले में प्रशासनिक कामकाज को तेज और पारदर्शी बनाने के लिए अब मैदानी निरीक्षण की जानकारी रियल टाइम में दर्ज करनी होगी। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में हुई समय-सीमा बैठक में सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी ने अधिकारियों को परख पोर्टल पर तुरंत लॉगिन आईडी बनाने के निर्देश दिए। इस पोर्टल के जरिए अब फील्ड निरीक्षण की पूरी जानकारी ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य होगा।


फील्ड निरीक्षण की जानकारी पोर्टल पर दर्ज होगी

बैठक में बताया गया कि परख पोर्टल मध्यप्रदेश शासन का विशेष प्लेटफॉर्म है, जिसका उपयोग मैदानी निरीक्षण के लिए किया जाएगा। अब सभी जिला अधिकारियों को निरीक्षण के दौरान तय बिंदुओं पर सर्वे और जांच की जानकारी उसी समय पोर्टल पर अपलोड करनी होगी, ताकि मॉनिटरिंग मजबूत हो सके।


योजनाओं से अधिक से अधिक हितग्राहियों को जोड़ने के निर्देश

टीएल बैठक में “संकल्प से समाधान अभियान” की समीक्षा करते हुए सीईओ तिवारी ने सभी विभागों को योजनाओं का प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ा जाए और पोर्टल पर उनकी एंट्री भी समय पर की जाए।


स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय विभाग को इसी सप्ताह आर्टिफिशियल अंग वितरण शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास और स्कूल शिक्षा विभाग को ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा स्कूल में प्रवेश सुनिश्चित करने के लिए कहा गया।


सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का समय पर निराकरण करें

सीईओ ने अधिकारियों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर 50 और 100 दिनों से लंबित शिकायतों का संतोषजनक और समयबद्ध निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही जिन मामलों में शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया है, उनमें नोट अटेंडेंट प्रकरणों पर कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा गया।


राजस्व मामलों में तेजी और पारदर्शिता लाने के निर्देश

राजस्व विभाग को नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन और फार्मर रजिस्ट्री से जुड़े मामलों में तेज और पारदर्शी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। तिवारी ने कहा कि इन प्रकरणों के बेहतर निष्पादन से भोपाल जिले की रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार लाया जा सकता है।


संस्कृति जैन बनीं जिला जनगणना अधिकारी

बैठक में जिला जनगणना से जुड़े आदेशों की जानकारी दी गई।

नगर जिला जनगणना अधिकारी और नगर निगम भोपाल आयुक्त संस्कृति जैन को जिला जनगणना अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सीईओ जिला पंचायत इला तिवारी को अतिरिक्त प्रमुख जिला जनगणना अधिकारी बनाया गया है।

इसके साथ ही एसडीएम, तहसीलदार और अन्य अधिकारियों को भी जनगणना कार्य के लिए नियुक्त किया गया है।


16 से 19 फरवरी तक होगा प्रशिक्षण

जनगणना 2027 के पहले चरण में मकानों की सूचीकरण और गणना के लिए जिला स्तर पर प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 16-17 फरवरी को नगर निगम क्षेत्र के लिए और 18-19 फरवरी को जिला मुख्यालय, ग्रामीण और नगरीय चार्ज के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें