बुधवार, 12 अगस्त 2026
Logo
Madhaya Pradesh

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- देश की विकास यात्रा के सशक्त सारथी हैं युवा

12 अग, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- देश की विकास यात्रा के सशक्त सारथी हैं युवा
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर देश और प्रदेश के सभी युवाओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि युवा, देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि इसकी विकास यात्रा के सशक्त सारथी भी हैं। 


अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की ओर से ‘एक्स’ पर पोस्ट साझा किया गया है। उनका कहना है कि युवाओं के सामर्थ्य, नवाचार और संकल्प से राष्ट्र निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़कर विकसित भारत के सपने को साकार करने का आव्हान किया है।


अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस हर साल 12 अगस्त को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा की ओर से वर्ष 1999 में की गई थी। जबकि, पहला अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 12 अगस्त 2000 को मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का मुख्य उद्देश्य युवाओं से जुड़े मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करना और वैश्विक विकास में उनकी भागीदारी को बढ़ावा देना है।



पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें