बुधवार, 18 मार्च 2026
Logo
Madhaya Pradesh
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगी नरेला विधानसभा
18 मार्च, 2026 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर आतिशबाजी और राष्ट्र गीतों की प्रस्तुति से गूंजेगी नरेला विधानसभा
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। हिंदू नव वर्ष के आगमन की पूर्व संध्या पर नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर एक भव्य एवं देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक आयोजन का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर आकर्षक आतिशबाजी के साथ राष्ट्र गीतों की संगीतमय प्रस्तुति से संपूर्ण वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर होगा।


इस कार्यक्रम में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री  विश्वास कैलाश सारंग मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होकर क्षेत्रवासियों को हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएँ देंगे।


कार्यक्रम का आयोजन नरेला विधानसभा अंतर्गत प्रभात चौराहे पर किया जा रहा है। जो क्षेत्र के नागरिकों के लिए एक विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस आयोजन के संयोजक वार्ड 69 के भाजपा पार्षद  सूर्यकांत गुप्ता हैं। जिनके द्वारा यह आयोजन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक समृद्धि और राष्ट्रभक्ति के संदेश को सशक्त रूप से प्रसारित करेगा।


कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा साथी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराएंगे। यह आयोजन न केवल नव वर्ष के स्वागत का उत्सव होगा बल्कि समाज में एकता, सकारात्मक ऊर्जा और राष्ट्रप्रेम की भावना को भी प्रबल करेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें