बुधवार, 21 अक्टूबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि

21 अक्टू, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर भोपाल के लाल परेड मैदान में अमर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर पुलिसकर्मियों को याद किया और कहा कि पूरे देश को उनके साहस और समर्पण पर गर्व है।


मुख्यमंत्री  डॉ. मोहन यादव ने कहा कि दुनिया में मची उथल-पुथल के बीच यदि देश में लोकतंत्र सुरक्षित है, तो इसमें पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका है। पुलिसकर्मी कठिन परिस्थितियों में भी देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अपना कर्तव्य निभाते हैं।


नक्सलवाद के खिलाफ जवानों का योगदान अविस्मरणीय

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश को नक्सलवाद से मुक्त कराने में पुलिस जवानों का योगदान अविस्मरणीय है। जवानों ने अपनी बहादुरी, कर्तव्यनिष्ठा और सर्वोच्च बलिदान से प्रदेश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा।


शहीदों के परिवारों को मिलेगी ₹1 करोड़ की सहायता राशि

मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिसकर्मियों के परिवारों के प्रति संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए बताया कि ₹1 करोड़ की सहायता राशि में से 50 प्रतिशत राशि शहीद की पत्नी और 50 प्रतिशत राशि उनके माता-पिता को देने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले पुलिसकर्मियों के परिवारों का सम्मान और उनकी सहायता करना हमारी जिम्मेदारी है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें