
भोपाल। गणेशोत्सव के 10वें दिन बुधवार को न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर पूरी तरह गणपति बप्पा की भक्ति में रंगा नजर आया। फूलों से सजे बप्पा के दरबार में सुबह विधि-विधान से पूजा-अर्चना और आरती की गई। आरती के दौरान पूरा परिसर 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से गूंज उठा।
बप्पा के दरबार में एकजुट हुआ न्यूज़ वर्ल्ड परिवार
गणेशोत्सव के 10वें दिन न्यूज़ वर्ल्ड मीडिया परिसर में विशेष पूजा-अर्चना के बाद आरती का आयोजन किया गया। दीप प्रज्ज्वलित कर बप्पा की आराधना शुरू हुई तो माहौल भक्तिमय हो गया। आरती के दौरान कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों ने भगवान गणेश को पुष्प अर्पित किए और श्रद्धा के साथ पूजा में सहभागिता की। बप्पा की भक्ति में डूबे न्यूज़ वर्ल्ड परिसर में जयकारों और आरती की गूंज ने पूरे माहौल को आध्यात्मिक बना दिया।
अश्विनी मिश्रा समेत वरिष्ठ सदस्यों ने की आरती
आरती में अश्विनी मिश्रा, रेजीडेंट एडिटर अंकित खरे, कंसलटिंग एडिटर हितेश सिंह और डॉ. अशोक श्रोती, क्षेत्रीय निदेशक, एनएसएस समेत न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सदस्य मौजूद रहे। सभी ने एक साथ भगवान गणेश की आरती की और बप्पा के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।
विघ्नहर्ता से सुख-समृद्धि और सफलता की कामना
आरती के दौरान भगवान गणेश से न्यूज़ वर्ल्ड परिवार के सभी सदस्यों के जीवन में सुख-शांति, समृद्धि और सफलता बनाए रखने की प्रार्थना की गई। साथ ही विघ्नहर्ता से सभी के जीवन से संकट और बाधाएं दूर करने तथा परिवार में प्रेम, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने की कामना की गई।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

