मंगलवार, 02 जून 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर भोपाल में राज्य स्तरीय आम महोत्सव 6 और 7 जून को, आम के उत्पादों का भी होगा प्रदर्शन

02 जून, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर भोपाल में राज्य स्तरीय आम महोत्सव 6 और 7 जून को, आम के उत्पादों का भी होगा प्रदर्शन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर 6 और 7 जून को कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में राज्य स्तरीय आम महोत्सव आयोजित किया जाएगा। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रदेश में आम उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। 


आम महोत्सव में प्रदेश में उत्पादित विभिन्न आम की किस्मों और उनके प्रमुख उत्पादन क्षेत्रों को प्रदर्शित किया जाएगा। मध्यप्रदेश में आम की प्रमुख किस्मों में दशहरी, लंगड़ा, केसर, चौसा, तोतापरी, नीलम और मालवा क्षेत्र का प्रसिद्ध नूरजहां आम शामिल हैं। इनमें अलीराजपुर जिले का नूरजहां आम अपने बड़े आकार के कारण विशेष पहचान रखता है। छिंदवाड़ा, सिवनी एवं मंडला जिलों में दशहरी और लंगड़ा का उत्पादन अधिक होता है, जबकि खरगोन, बड़वानी व धार जिले केसर और तोतापरी आम के लिए प्रसिद्ध हैं। रीवा, सतना और शहडोल क्षेत्र में भी आम की खेती का विस्तार तेजी से हो रहा है।


उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण के आयुक्त अरविन्द कुमार दुबे के मुताबिक प्रदेश में वर्ष 2025-26 में 105 लाख 33 हजार 759 मीट्रिक टन फलों का उत्पादन दर्ज किया गया, जिसमें आम का उत्पादन 9 लाख 57 हजार 939 मीट्रिक टन रहा। राज्य सरकार का लक्ष्य किसानों को आम उत्पादन एवं प्रसंस्करण की ओर प्रोत्साहित कर उनकी आय में वृद्धि करना है।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें