मंगलवार, 07 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी’

05 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी।’

काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई ‘विक्रमादित्य वैदिक घड़ी।’

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन मोहन यादव की पहल पर भारतीय कालगणना पर आधारित 'विक्रमादित्य वैदिक घड़ी' को वाराणसी स्थित के विश्वनाथ मंदिर परिसर में स्थापित कर दिया गया है। मध्यप्रदेश के संकल्प के तहत देश के सभी ज्योतिर्लिंग और अयोध्या के श्रीराम मंदिर में भी वैदिक घड़ी की स्थापना की जानी है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 3 अप्रैल को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बाबा काशी विश्वनाथ को अर्पित यह घड़ी भेंट की थी। इसके बाद विक्रम संवत् 2083, वैशाख कृष्ण पक्ष की द्वितीया (4 अप्रैल, 2026) को इसे मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। उज्जैन के 'महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ' की ओर से विकसित यह घड़ी महज समय बताने वाला यंत्र नहीं, बल्कि भारत के प्राचीन वैज्ञानिक ज्ञान का डिजिटल पुनर्जागरण है।


विक्रमादित्य वैदिक घड़ी की विशेषताएं 

यह घड़ी सूर्योदय से परिचालित होती है और एक पूर्ण दिवस को 30 मुहूर्तों में विभाजित करती है। इसकी विशेषता यह है कि यह स्थान-विशिष्ट सूर्योदय और सूर्यास्त के आधार पर सटीक समय की गणना करती है। इस घड़ी के माध्यम से श्रद्धालु और युवा पीढ़ी न केवल भारतीय मानक समय (IST) जान सकेंगे, बल्कि पंचांग, तिथि, योग, नक्षत्र, भद्रा स्थिति और ग्रहों के गोचर जैसी सूक्ष्म जानकारियों से भी रूबरू हो सकेंगे। यह वैदिक घड़ी हमारे गौरवशाली अतीत को वर्तमान से जोड़ते हुए युवाओं को अपनी जड़ों की ओर लौटने की प्रेरणा देगी।


उज्जैन में स्थापित हुई पहली विक्रमादित्य वैदिक घड़ी

प्रथम विक्रमादित्य वैदिक घड़ी उज्जैन में स्थापित की गई। यह घड़ी भारत की प्राचीन कालगणना परंपरा को आधुनिक डिजिटल तकनीक के माध्यम से पुनर्स्थापित करने का एक अभिनव प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से विक्रमादित्य वैदिक घड़ी का लोकार्पण 29 फरवरी 2024 को फाल्गुन 2080, कृष्ण पक्ष, पंचमी, वरुण मुहूर्त में किया गया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें