
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सोया और मक्का उत्पादन किसानों की सुविधा के लिए अवकाश के दिनों में भी खरीदी के लिए मंडियां खुली रखने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया गया है।
मंडी बोर्ड के सभी संयुक्त संचालक को निर्देश दिए गए है कि वे अवकाश के दिनों में भी किसानों के लिए मंडी खुली रखें। वर्तमान में प्रदेश की मंडियों में अधिसूचित कृषि उपज की आवक अधिक मात्रा में हो रही है। इस अवधि में किसानों को अपनी कृषि उपज का शीघ्र विक्रय कर उसकी राशि प्राप्त करने की आवश्यकता रहती है। ऐसी स्थिति में मंडियों में अवकाश रहने से किसानों को अपनी उपज के विक्रय के लिए आगामी कार्य दिवस तक प्रतीक्षा करनी पड़ सकती है, जिससे न केवल कृषि उपज के विक्रय में विलंब होगा, बल्कि कृषकों को आर्थिक एवं व्यावहारिक असुविधा का सामना भी करना पड़ेगा।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अनुज्ञप्तिधारी व्यापारियों के साथ आवश्यक चर्चा और बैठक कर समुचित समन्वय स्थापित करें। ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे अवकाश दिवसों में भी मंडी प्रांगण और उपमंडी प्रांगण में कृषि उपज विपणन गतिविधियां संचालित हो सकें। कृषकों को अपनी कृषि उपज के विक्रय में अनावश्यक विलंब अथवा किसी प्रकार की असुविधा न हो।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

