
भोपाल। मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की गौरवशाली पहचान को बनाए रखते हुए प्रदेश को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाना हम सभी का सामूहिक दायित्व है।
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, गौरवशाली परंपराओं और विकास यात्रा पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश भारत का हृदय है। यहां की भाषा, कला, परंपरा और संस्कृति राष्ट्रीय एकता एवं चेतना को मजबूती प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के खनिज, वन, वन्यजीव और जैव विविधता हमारी अमूल्य धरोहर हैं। इनका संरक्षण करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। साथ ही यह भावी पीढ़ियों के प्रति हमारा महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
राज्यपाल ने प्रदेशवासियों से मध्यप्रदेश की पहचान, सम्मान और विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकास के साथ संस्कृति, प्रकृति, परंपरा और आधुनिकता के बीच संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। राज्यपाल ने अपील की है कि पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश सशक्त भागीदार बने। इसके लिए प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी प्रतिभा, श्रम और सामर्थ्य का योगदान प्रदेश की प्रगति में दे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

