सोमवार, 27 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एक प्लेटफॉर्म – दो राज्य! जहां आधी ट्रेन राजस्थान और आधी मध्यप्रदेश में खड़ी होती है, जाने देश के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारेमें

24 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
एक प्लेटफॉर्म – दो राज्य! जहां आधी ट्रेन राजस्थान और आधी मध्यप्रदेश में खड़ी होती है, जाने देश के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारेमें

एक प्लेटफॉर्म – दो राज्य! जहां आधी ट्रेन राजस्थान और आधी मध्यप्रदेश में खड़ी होती है, जाने देश के इस अनोखे रेलवे स्टेशन के बारेमें

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। भारतीय रेल के अनोखे किस्सों में अब भवानीमंडी रेलवे स्टेशन का नाम सबसे ऊपर है। यहां खड़ी ट्रेन का आधा हिस्सा राजस्थान में होता है और आधा मध्यप्रदेश में। सुनने में अजीब लगता है, लेकिन यह बिल्कुल सच है। झालावाड़ जिले का भवानीमंडी स्टेशन देश का इकलौता ऐसा स्टेशन है, जो दो राज्यों की सीमा पर बसा हुआ है।


टिकट लेने यात्री राजस्थान में, कर्मचारी मध्यप्रदेश में

इस स्टेशन का अगला गेट राजस्थान के भवानीमंडी शहर की ओर खुलता है, जबकि पिछला गेट मध्यप्रदेश के भैसोदामंडी मंडी में। सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब कोई यात्री टिकट विंडो पर खड़ा होता है, तो वह राजस्थान में रहता है, जबकि टिकट देने वाला कर्मचारी उसी खिड़की के अंदर मध्यप्रदेश में बैठा होता है। प्लेटफॉर्म भी बीच से दो राज्यों में बंटा हुआ है।


दो नाम, एक शहर जैसा जीवन

राजस्थान में इसे भवानीमंडी कहा जाता है, जबकि मध्यप्रदेश में यही इलाका भैसोदामंडी मंडी के नाम से जाना जाता है। कई घरों और दुकानों के आगे का हिस्सा राजस्थान में खुलता है, तो पीछे का हिस्सा मध्यप्रदेश में। व्यापार, शिक्षा, इलाज और ट्रांसपोर्ट—हर जरूरत में दोनों शहर एक-दूसरे पर निर्भर हैं।


सीमा विवाद से आम लोग परेशान

सीमा पर बसे होने के कारण यहां अपराध से जुड़े मामलों में बड़ी दिक्कतें आती हैं। राजस्थान में अपराध करने वाला आरोपी मध्यप्रदेश में भाग जाता है और एमपी में वारदात करने वाला राजस्थान में छिप जाता है। कई बार लोग इस उलझन में फंस जाते हैं कि FIR किस राज्य में दर्ज कराएं। इससे आम जनता को काफी परेशानी होती है।


अफीम की खेती और तस्करी की चुनौती

मंदसौर जिले से सटे होने के कारण यहां अफीम की सरकारी पट्टों पर खेती होती है। इसी वजह से मादक पदार्थों की तस्करी के मामले भी सामने आते रहते हैं। कई बार रेल मार्ग का भी दुरुपयोग किया जाता है।


स्टेशन की पहचान बड़ी, सुविधाएं कम

जहां भवानीमंडी स्टेशन अपनी अनोखी पहचान के लिए देशभर में मशहूर है, वहीं यहां की अव्यवस्थाएं और ट्रेनों के कम ठहराव से स्थानीय लोग नाराज हैं। लोग रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मांग कर रहे हैं कि वे खुद आकर इस “अजब-गजब” स्टेशन की हालत देखें।


अमृत भारत योजना में शामिल

प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जिन 508 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है, उनमें भवानीमंडी रेलवे स्टेशन भी शामिल है। फिलहाल स्टेशन का रिनोवेशन कार्य जारी है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सुविधाओं में सुधार होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें