बुधवार, 13 मई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन

13 मई, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार के लिए 15 जुलाई तक मांगे गए ऑनलाइन आवेदन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश में शासकीय कार्यप्रणाली में नवाचार, सुशासन और जनसेवा के उत्कृष्ट प्रयासों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 15 जुलाई 2026 आखिरी तारीख निर्धारित की गई है। 


सामान्य प्रशासन विभाग के मुताबिक यह पुरस्कार मध्यप्रदेश शासन के विभिन्न विभागों, विभागाध्यक्ष कार्यालयों तथा उनके अधीन कार्यरत निगम, मंडल, बोर्ड एवं संस्थाओं के अधिकारी-कर्मचारियों को उनके नवाचार आधारित उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार 01 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 की अवधि में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए दिए जाएंगे। ऐसे कार्य जिनसे प्रशासनिक कार्यप्रणाली, सेवा प्रदाय व्यवस्था और जनहित में सकारात्मक और प्रभावी परिवर्तन आया हो।


‘मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार’ के अंतर्गत नागरिक सेवा प्रदाय, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुशासन, शिक्षा व मानव संसाधन विकास, स्वास्थ्य और पोषण, अधोसंरचना, सामाजिक समावेश व सशक्तिकरण, रोजगार व आर्थिक विकास जैसे प्रमुख कार्यक्षेत्रों में किए गए नवाचारों को सम्मानित किया जाएगा।


प्रत्येक नवाचार व उत्कृष्ट प्रयास के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार

प्रत्येक नवाचार के लिए 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। किसी एक कार्यक्षेत्र में एक से अधिक शासकीय सेवक पात्र पाए जाने पर पुरस्कार राशि समान रूप से वितरित की जाएगी। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश एवं आवेदन प्रक्रिया विभाग की वेबसाइट awards.mp.gov.in पर उपलब्ध है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें