
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि विश्व पोलियो दिवस (24 अक्टूबर) हम सबको इस बात के लिए प्रेरित करता है कि देश का एक भी बच्चा पोलियो रोधी खुराक पाने से वंचित न रहे। जनभागीदारी और जागरूकता से ही हम पोलियो मुक्त भारत के संकल्प को पूरा कर सकते हैं।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 'एक्स' पर साझा किए गए अपने संदेश में कहा है कि सभी माता-पिता और अभिभावक अपने बच्चों को समय पर "दो बूंद ज़िंदगी की" अवश्य पिलाएं। जिससे बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित कर सकें।
विश्व पोलियो दिवस मनाए जाने के पीछे उद्देश्य दुनिया को पोलियो मुक्त बनाने, बच्चों के टीकाकरण के प्रति जागरूकता फैलाने और इस बीमारी के खिलाफ काम करने वाले वैज्ञानिकों, स्वास्थ्यकर्मियों और स्वयंसेवकों के प्रयासों को सम्मानित करना है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

