शुक्रवार, 10 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन का मौका, 15 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन

10 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पद्म पुरस्कार 2027 के लिए नामांकन का मौका, 15 जुलाई तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। गृह विभाग की ओर से पद्म पुरस्कार वर्ष 2027 के लिए विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण व उल्लेखनीय योगदान देने योग्य व्यक्तियों के नामांकन मांगे गए हैं। कला, समाज सेवा, लोक कार्य, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार एवं उद्योग, चिकित्सा, साहित्य एवं शिक्षा, सिविल सेवा, खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अपना आवेदन कर सकते हैं।


पद्म पुरस्कार के लिए आध्यात्म, योग, वन्यजीव संरक्षण, कृषि, जमीनी नवाचार, पुरातत्व और वास्तुकला जैसे क्षेत्रों के लिए भी नामांकन स्वीकार किए जाएंगे। इच्छुक लोग अपना नामांकन जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश सरकार के पोर्टल padmaawards.mp.gov.in पर जाकर 15 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। वहीं, केंद्र सरकार को सीधे नामांकन भेजने के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल awards.gov.in का उपयोग भी किया जा सकता है।


गृह विभाग ने प्रदेश के लोगों से आग्रह किया है कि वे अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं विशिष्ट योगदान देने वाले योग्य व्यक्तियों के नामांकन समय-सीमा के भीतर भेजकर उन्हें देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में शामिल किए जाने की प्रक्रिया में सहभागी बनें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें