बुधवार, 22 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

हमारा नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और देश की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक: मंगुभाई पटेल

18 मार्च, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
राज्यपाल मंगुभाई पटेल।

राज्यपाल मंगुभाई पटेल।

Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेश के सभी नागरिकों को 'गुड़ी पड़वा' और 'भारतीय नव वर्ष' के पावन अवसर पर बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि चैत्र नवरात्रि के साथ प्रारंभ होने वाला हमारा नव वर्ष प्रकृति के नव-श्रृंगार, उमंग और भारत की गौरवशाली परंपरा का जीवंत प्रतीक है।


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने अपने संदेश में भारतीय कालगणना के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा है कि 'गुड़ी पड़वा' और 'भारतीय नव वर्ष’ पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और उसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने का अवसर है। उन्होंने प्रार्थना की है कि शक्ति की उपासना का यह पर्व सभी के जीवन में नई ऊर्जा, सकारात्मकता और उत्तम स्वास्थ्य का संचार करे।


राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों का आह्वान किया है कि वे नव वर्ष के इस शुभ अवसर पर प्रदेश की एकता, अखंडता और खुशहाली के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें