
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh
भोपाल। प्रदेश में धान खरीदी की प्रक्रिया जारी है। अब तक 25.93 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान खरीदी हो चुकी है। धान की खरीदी 20 जनवरी 2026 तक की जाएगी।
खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक अभी तक 4 लाख 9 हजार 545 किसानों से 25 लाख 93 हजार 971 मीट्रिक टन धान की खरीदी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपए प्रति क्विंटल है। इस दर से किसानों को 3529 करोड़ रुपए से अधिक राशि का भुगतान भी किया जा चुका है।
प्रदेश में धान विक्रय के लिए 8 लाख 59 हजार 916 किसानों ने पंजीयन कराया है। एक दिसंबर से धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हुई। धान खरीदी के लिए विभिन्न जिलों में 1434 केंद्र बनाए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

