मंगलवार, 14 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पचमढ़ी में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़, 100 से अधिक होटल हाउसफुल, जिप्सी टिकट के लिए सुबह से लंबी कतारें

14 जुल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पचमढ़ी में पर्यटकों की जबरदस्त भीड़, 100 से अधिक होटल हाउसफुल, जिप्सी टिकट के लिए सुबह से लंबी कतारें
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

पचमढ़ी में मानसून के साथ बढ़ा पर्यटन, 100 से ज्यादा होटल पूरी तरह भर चुके हैं। बारिश का मौसम शुरू होते ही यहां ठहरने और घूमने के लिए पर्यटकों की भारी भीड़ पहुंच रही है। हालात यह हैं कि जिप्सी की एडवांस बुकिंग करानी पड़ रही है। सुबह से टिकट काउंटर पर लंबी कतारें लग रही हैं और कई लोगों को घंटों इंतजार के बाद भी टिकट नहीं मिल पा रही है।


होटलों के साथ जिप्सी की भी बढ़ी मांग

मानसून के दौरान पचमढ़ी का प्राकृतिक सौंदर्य पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। बादलों से घिरी पहाड़ियां और हरियाली देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। बारिश के मौसम में बढ़ती भीड़ के चलते होटलों के अलावा जिप्सी बुकिंग की मांग भी लगातार बढ़ रही है। कई पर्यटक पहले से ही अपनी यात्रा की बुकिंग करा रहे हैं।


सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में सफारी बंद

सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के साथ मढ़ई के कोर एरिया में फिलहाल सफारी संचालन बंद कर दिया गया है। इसके बावजूद पचमढ़ी आने वाले पर्यटकों की संख्या में कमी नहीं आई है।


बायसन लॉज से मिलते हैं जिप्सी टिकट

  • पचमढ़ी में जिप्सी संचालन के टिकट बायसन लॉज से जारी किए जाते हैं।

  • सुबह से टिकट काउंटर पर लंबी लाइन लग रही है।

  • कई पर्यटकों को लंबे इंतजार के बाद भी टिकट नहीं मिल रही।

  • पचमढ़ी में कुल 390 जिप्सियों का संचालन किया जाता है।


पचमढ़ी कैसे पहुंचें

पचमढ़ी, मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में स्थित है। समुद्र तल से इसकी ऊंचाई 1,067 मीटर है और इसे सतपुड़ा की रानी के नाम से भी जाना जाता है। यहां आने वाले पर्यटक धूपगढ़, पांडव गुफाएं, जटा शंकर महादेव मंदिर और प्राकृतिक झरनों का भी आनंद लेते हैं।


रेल मार्ग से ऐसे पहुंच सकते हैं

पचमढ़ी, इटारसी–जबलपुर रेल मार्ग के निकट स्थित है। यहां आने वाले यात्रियों को पिपरिया रेलवे स्टेशन पर उतरना होता है। वहां से टैक्सी या अन्य वाहनों के माध्यम से करीब 1 से डेढ़ घंटे में पचमढ़ी पहुंचा जा सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें