
रिपोर्ट: पुष्पेन्द्र तिवारी
छतरपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने के संकल्प के साथ 500 किलोमीटर लंबी रथ यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर यात्रा की विस्तृत रूपरेखा साझा की है।
शारदीय नवरात्रि के दौरान 11 अक्टूबर से शुरू होने वाली यह पांच दिवसीय रथ यात्रा बुंदेलखंड के पांच प्रमुख जिलों-छतरपुर, पन्ना, दमोह, सागर और टीकमगढ़ से होकर गुजरेगी। यात्रा का मार्ग पन्ना के अमानगंज और पवई, दमोह के हटा और सागर होते हुए टीकमगढ़ तक निर्धारित किया गया है।
यात्रा में देशभर से साधु-संत और महंत कमंडल के साथ शामिल होंगे। आयोजन की व्यवस्थाओं के लिए बागेश्वर धाम का मंडल तैनात रहेगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष बसों की व्यवस्था भी की जाएगी।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के अनुसार, यात्रा के दौरान प्रत्येक दिन रात्रि विश्राम स्थल पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, हवन और हिंदू राष्ट्र निर्माण की शपथ का आयोजन किया जाएगा। यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू करने की बात भी उन्होंने कही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

