
पन्ना। सालों की प्रतीक्षा, संघर्ष और उम्मीदें… और आखिर वह दिन आ ही गया जिसका पन्ना के लोगों को बेसब्री से इंतजार था। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले की धरती से निकलने वाले अनमोल हीरों को आज आधिकारिक रूप से वह पहचान मिल गई, जिसने पूरे जिले और प्रदेश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया है। पन्ना के हीरों को मिला GI टैग, अब दुनिया के सामने ‘पन्ना डायमंड’ एक अलग ब्रांड के रूप में चमकेगा।
GI टैग से पन्ना के हीरों को मिली बड़ी ताकत
पन्ना के हीरों के लिए GI टैग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल गई है।
इससे दो बड़े फायदे होंगे—
➡️ पन्ना के हीरे दुनिया में एक अलग ‘ब्रांड’ के रूप में जाने जाएंगे।
➡️ हीरा व्यवसाय से जुड़े स्थानीय लोगों की आय और बाजार दोनों तेजी से बढ़ेंगे।
विशेषज्ञों के अनुसार GI टैग मिलने के बाद विदेशी बाजारों में पन्ना के हीरों की मांग और कीमत दोनों बढ़ने की पूरी संभावना है।
तीन तरह के हीरों की भूमि है ‘पन्ना’
पन्ना की खदानें मध्यप्रदेश ही नहीं, पूरे देश में अपनी विविधता और गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। यहां से मुख्य रूप से तीन प्रकार के हीरे निकलते हैं—
1. जेम क्वालिटी (व्हाइट कलर)
सबसे कीमती और चमकदार हीरे, जिनकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में सबसे ज्यादा मांग होती है।
2. ऑफ कलर (मैला रंग)
ये मटमैले रंग के होते हैं और इनकी कीमत गुणवत्ता के अनुसार तय होती है।
3. इंडस्ट्रियल क्वालिटी (कोका कोला कलर)
इन्हें औद्योगिक उपयोगों में इस्तेमाल किया जाता है।
इन सभी हीरों की पहचान और गुणवत्ता का परीक्षण पन्ना हीरा कार्यालय के एक्सपर्ट पारखी करते हैं। चमक और शुद्धता ही इनमें मूल्य का सबसे बड़ा पैमाना है।
पन्ना अब सिर्फ जिला नहीं, एक ‘ब्रांड’ बन गया
GI टैग मिलने के बाद पन्ना के हीरों को नकली या अन्य क्षेत्रों से आए हीरों से अलग पहचानना आसान होगा।
इससे—
नकली हीरों का बाजार खत्म होगा
मूल्यवान हीरों को सही दाम मिलेगा
स्थानीय खनिकों और व्यापारियों को आर्थिक मजबूती मिलेगी
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

