मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

नए साल में सर्दी से आंशिक राहत,3 जनवरी से फिर लुढ़केगा पारा

02 जन, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
नए साल में सर्दी से आंशिक राहत,3 जनवरी से फिर लुढ़केगा पारा

नए साल में सर्दी से आंशिक राहत,3 जनवरी से फिर लुढ़केगा पारा

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

भोपाल। मध्यप्रदेश में कड़ाके की  ठंड की बीच नए साल का आगाज हो गया।हालांकि  साल के पहले दिन सर्दी के तेवर थोड़े नरम दिखे और लोगों को ठंड से आंशिक राहत मिली। वहीं 3 जनवरी से तापमान में फिर गिरावट की संभावना जताई जा रही है। बीते 24 घंटों की बात करें तो प्रदेश के 5 बड़े शहरों में राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 10.6 डिग्री किया गया। यहां उल्लेखनीय है कि आखिरकार 30 दिन बाद भोपाल का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से ज्यादा रहा। दिसंबर के पूरे महीने में भोपाल का न्यूनतम तापमान मात्र 1 दिन ही 10 डिग्री के ऊपर नजर आया था। प्रदेश के अन्य शहरों में से इंदौर में न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री,उज्जैन में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री,जबलपुर में न्यूनतम तापमान 10.3 डिग्री और ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री दर्ज किया गया।प्रदेश का एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी 5.4 डिग्री तापमान के साथ नए साल में सबसे ठंडा स्थान रहा 

जनवरी में ठंड के साथ कोहरे का दिखेगा असर

इस सीजन में ठंड के साथ प्रदेश में कोहरे की दोहरी मार के चलते यातायात व्यवस्था पर गहरा असर पड़ा है। एक तरफ कोहरे की वजह से कई फ्लाइट रीशेड्यूल करना पड़ी हैं वहीं ट्रेनें भी विलंब से चल रही है। वाहन चालकों को भी परिदृश्यता कम होने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश को जनवरी में भी ठंड और कोहरे की मार झेलनी पड़ेगी।गुरुवार को भी प्रदेश के उत्तरी हिस्से में से 16 कोहरे की चपेट में रहे।ग्वालियर,भिंड,मुरैना और दतिया में पारदर्शिता सिमटकर मात्र 50 मीटर रह गई।मौसम विभाग के अनुसार जनवरी में तेज सर्दी का दौर रहेगा। पहाडों पर हो रही बर्फबारी,पश्चिमी विक्षोभ और जेट स्ट्रीम के चलते पूरे महीने प्रदेश में कड़ाके की ठंड रहेगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें