रविवार, 06 सितंबर 2026
Logo
Madhaya Pradesh

इंदौर में 11-12 सितंबर को होगा यात्री परिवहन विजन समिट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- सरकार का सुरक्षित सफर के साथ ग्रीन मोबिलिटी पर जोर

06 सित, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
इंदौर में 11-12 सितंबर को होगा यात्री परिवहन विजन समिट, सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा- सरकार का सुरक्षित सफर के साथ ग्रीन मोबिलिटी पर जोर
Hitesh Kumar Singh
डेस्क रिपोर्टर
Hitesh Kumar Singh

भोपाल। प्रदेश में आधुनिक, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल यात्री परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंदौर में 11 और 12 सितंबर को ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश सरकार सुरक्षित सफर के साथ-साथ ग्रीन मोबिलिटी को भी प्राथमिकता दे रही है।


मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संदेश जारी कर कहा कि प्रदेश का संकल्प है कि प्रत्येक यात्री को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक परिवहन उपलब्ध हो। सार्वजनिक परिवहन को आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल और प्रभावी बनाने में सार्वजनिक-निजी भागीदारी की महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है।


सुगम परिवहन सेवा के विस्तार पर होगा मंथन

समिट में मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा के विस्तार और उसके सुदृढ़ीकरण के साथ ही इसमें सार्वजनिक-निजी भागीदारी की संभावनाओं पर विशेषज्ञ, निवेशक और नीति-निर्माता विचार-विमर्श करेंगे। समिट का मुख्य फोकस सुरक्षित परिवहन के साथ हरित परिवहन और बेहतर मोबिलिटी के लिए नए अवसर तलाशना रहेगा। इसमें परिवहन व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित, टिकाऊ और तकनीक-सक्षम बनाने को लेकर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा होगी।


निवेश और साझेदारी के नए अवसर

सरकार के अनुसार, ‘यात्री परिवहन विजन समिट-2026’ प्रदेश की यात्री परिवहन व्यवस्था को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। समिट के माध्यम से परिवहन क्षेत्र में संभावित निवेश और सार्वजनिक-निजी साझेदारी के नए अवसर सामने आने की उम्मीद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक परिवहन व्यवस्था केवल आवागमन को आसान बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और बेहतर शहरी मोबिलिटी से भी सीधे जुड़ी है। समिट में इन्हीं विषयों को केंद्र में रखकर भविष्य की ठोस कार्ययोजना तैयार करने पर जोर रहेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें