गुरुवार, 30 जुलाई 2026
Logo
Madhaya Pradesh

एमपी की ये हेरिटेज ट्रेन अचानक हुई बंद! रोमांचक सफर पर लगा ब्रेक, पर्यटक निराश

21 नव, 20250 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अचानक बंद! रोमांचक सफर पर लगा ब्रेक, पर्यटक निराश

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन अचानक बंद! रोमांचक सफर पर लगा ब्रेक, पर्यटक निराश

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। मध्यप्रदेश की मशहूर पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन का सफर जो कभी रोमांच, पर्यटन और विरासत की पहचान था, अब अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। पश्चिम रेलवे ने गुरुवार को आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर ट्रेन संचालन को रोकने की घोषणा कर दी।


नवंबर में ही खिंचा ब्रेक, रेलवे का बड़ा फैसला

सालों से यह ट्रेन मानसून से मार्च तक पर्यटकों को घाटियों और झरनों के बीच रोमांचक सफर कराती थी, लेकिन इस बार मामला अलग है। रेलवे ने ब्रॉडगेज लाइन निर्माण के बड़े प्रोजेक्ट के कारण 21 नवंबर से ही यह सेवा बंद करने का फैसला लिया है।


स्टाफ की ड्यूटी बदली, हेरिटेज रूट हुआ खाली

हेरिटेज ट्रेन पर तैनात गार्ड, टीसी, लोको पायलट समेत पूरा स्टाफ अब महू स्टेशन से चलने वाली नियमित यात्री ट्रेनों में ड्यूटी करेंगे। पहले इनकी तैनाती सप्ताह में तीन दिन इस हेरिटेज ट्रेन पर की जाती थी।


वो नज़ारा… जो अब नहीं मिलेगा!

पातालपानी-कालाकुंड हेरिटेज ट्रेन सफर अपने आप में एक अनूठा अनुभव था। यह ट्रेन गहरी वादियों, ऊंची पहाड़ियों, झरनों और रोमांचक घाटी रास्तों से होकर गुजरती थी। क्रिसमस और वर्षांत में यह ट्रेन पूरी क्षमता के साथ चलती थी और अक्सर एडवांस बुकिंग भी फुल रहती थी।


ब्रॉडगेज लाइन निर्माण ने बदल दिया शेड्यूल

रेलवे महू-पातालपानी ब्रॉडगेज लाइन निर्माण के अंतिम चरण में है। सीआरएस निरीक्षण भी पूरा हो चुका है।

 अब ट्रैक को आगे पातालपानी-बढ़िया-चोरल होते हुए खंडवा तक ले जाने का काम शुरू किया जा रहा है।

 इसी योजना के तहत पातालपानी स्टेशन के पास नया रेलवे ब्रिज भी बनाया जा रहा है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, "निर्माण कार्यों में बाधा न आए और पूरा क्षेत्र सुरक्षित रहे, इसलिए हेरिटेज सेक्शन पर ट्रेन संचालन अगली सूचना तक बंद रहेगा।"

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें