शनिवार, 04 अप्रैल 2026
Logo
Madhaya Pradesh

पवन दुबे प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी बनाए गए, समर्थकों में उत्साह

04 अप्रैल, 20260 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
पवन दुबे प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी बनाए गए, समर्थकों में उत्साह
Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी, मध्यप्रदेश में संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश सह-मीडिया प्रभारी पद पर पवन दुबे के मनोनयन के बाद उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। नियुक्ति की घोषणा होते ही विभिन्न नेताओं , पदाधिकारियों और समर्थकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया कि पवन दुबे अपने अनुभव, संगठनात्मक क्षमता और मीडिया प्रबंधन की कुशलता से पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगे।


इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनका मनोनयन संगठन को और अधिक सशक्त बनाएगा तथा मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को मजबूती से प्रस्तुत करने में सहायक सिद्ध होगा।


पवन दुबे ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री माननीय डॉ मोहन यादव, प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल,प्रदेश प्रभारी महेंद्र सिंह जी तथा मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे दिए गए दायित्व का पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन के हित में निरंतर कार्य करते रहेंगे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें